पटना1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव पर चुनावी मैदान और विधानसभा से गायब रहने का आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू के पास जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे लगातार तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद को निशाना बना रहे हैं।
कुंतल कृष्ण ने तेजस्वी यादव से पूछे कई सवाल
भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें जंतर-मंतर की चिंता तो है, लेकिन अपनी ही पार्टी और बांकीपुर उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष होने के नाते तेजस्वी यादव का दायित्व राज्य की जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाना है, लेकिन वह बार-बार बिहार ही नहीं बल्कि देश से भी बाहर चले जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी यादव आखिर कहां जाते हैं, क्या करते हैं और किन लोगों से मिलते हैं। नेता प्रतिपक्ष का काम बिहार में रहकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करना है, न कि लंबे समय तक विदेश में रहना।

बीजेपी ने ये पोस्टर जारी किया है।
नीरज कुमार का सोशल मीडिया पर तंज
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर तंज कसा। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि "Missing लापता तेजस्वी यादव" और सवाल किया कि बिहार की जनता पूछ रही है कि अपने नेता को आखिर कहां छिपा रखा है।
उन्होंने आगे लिखा कि तेजस्वी यादव विधानसभा से गायब हैं, विकास से गायब हैं, जवाबदेही से गायब हैं और चुनाव से भी गायब हैं। पोस्ट के जरिए उन्होंने जनता से व्यंग्यात्मक अंदाज में पूछा कि क्या किसी ने उन्हें देखा है।
राजद का पलटवार, भाजपा पर मुद्दों से भटकाने का आरोप
भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता के विश्वास के प्रतीक हैं और भाजपा-जदयू उनके नाम पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को "तेजस्वी फोबिया" से बाहर निकलकर बिहार में बढ़ते अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स लगाने तथा छोटे वाहनों पर टैक्स बढ़ाने जैसे फैसलों से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार को यह बताना चाहिए कि जनता के हित में उसने कौन-कौन से ठोस काम किए हैं। राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह बार-बार तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद पर व्यक्तिगत हमले कर रही है।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद।
उपचुनाव के बीच तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर भाजपा और राजद आमने-सामने हैं। भाजपा इसे नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही से जोड़कर सवाल उठा रही है, जबकि राजद का कहना है कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के राजनीतिक आरोप लगा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
दानापुर में दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण: पूर्व पार्षद के आवास पर एलिम्को ने किया वितरण
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
बिहटा में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर और एक ट्रॉली जब्त, चालक फरार
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
ड्रोन शो में देखिए शिव महिमा, स्विस कॉटेज में आराम: CM सम्राट के गृह क्षेत्र में खास होगा सावन मेला, स्पेशल ट्रेन-बस, जानिए क्या हैं इंतजाम
2:06- कॉपी लिंक
शेयर
₹8.26 लाख की ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार: लंदन में पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बख्यतियारपुर निवासी से धोखाधड़ी
1:31- कॉपी लिंक
शेयर