Aug 24, 2026 09:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Mivi जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने पहले स्मार्टफोन के साथ एंट्री करने की तैयारी कर रही है। Flipkart पर टीजर के जरिए फोन का डिजाइन सामने आया है, हालांकि कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Mivi का पहला फोन Flipkart से खरीदा जा सकेगा।
ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए पहचान बनाने वाला भारतीय टेक ब्रैंड Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। अपकमिंग फोन का एक मार्केटिंग पोस्टर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर दिखाई दिया है, जिससे भारत में Mivi के पहले स्मार्टफोन की एंट्री लगभग पक्की हो गई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
Flipkart पर जारी किए गए टीजर में Mivi के आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन नजर आ रहा है। पोस्टर पर फोन को ‘Coming Soon’ दिखाया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और अन्य जानकारी का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। फोन की सेल Flipkart के जरिए होने का भी कन्फर्मेशन टीजर से हो गया है।
टीजर में स्मार्टफोन को कम से कम एक ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। फोन के रियर पैनल पर फ्लैट डिजाइन नजर आता है, जबकि किनारों और कोनों को राउंडेड रखा गया है। हालांकि, अभी फोन का पूरा डिजाइन क्लियर नहीं है और कैमरा मॉड्यूल समेत कई जानकारियां सामने नहीं आई हैं।
अभी सामने नहीं आईं स्पेसिफिकेशंस
Mivi ने फिलहाल अपने पहले स्मार्टफोन के नाम, कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि फोन 4G होगा या 5G। डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।
इसलिए फिलहाल फोन को लेकर किसी भी संभावित कीमत या स्पेसिफिकेशन को आधिकारिक मानना जल्दबाजी होगी। आने वाले टीजर और कंपनी की घोषणाओं से इन जानकारियों के सामने आने की उम्मीद है।
ऑडियो ब्रैंड से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री
Mivi भारत में अब तक मुख्य रूप से ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में TWS ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर्स, AI-पावर्ड ईयरबड्स, साउंडबार और अन्य स्पीकर शामिल हैं। अब स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश Mivi के लिए एक बड़ा विस्तार माना जा सकता है।
Mivi की स्मार्टफोन एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय बाजार में कई घरेलू और नए टेक ब्रांड स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में Mivi को Xiaomi, Realme, Poco, Motorola और अन्य कंपनियों से मुकाबला करना पड़ सकता है।
कब लॉन्च होगा Mivi का पहला फोन?
फिलहाल Mivi ने स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, Flipkart पर टीजर आने से साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए। कंपनी आने वाले दिनों में फोन के नाम, कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी अधिक जानकारी जारी कर सकती है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें