Sep 02, 2026 05:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Mivi ने कंफर्म कर दिया है कि उसके पहले स्मार्टफोन का नाम Mivi One 5G होगा। यह फोन जल्द भारतीय बाजार में डेब्यू करने वाला है, हालांकि, कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इसके ग्रीन कलर की झलक दिखाई है।

mivi one 5g

दावा किया गया है कि Mivi One 5G को देश में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में रखा जाएगा।

Mivi One 5G Smartphone: मिवी ने पिछले महीने भारत में अपने पहले स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देना शुरू किया था और यह भी कंफर्म हो गया है कि यह Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि उसके पहले स्मार्टफोन का नाम 'Mivi One 5G' होगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, आने वाले फोन में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। ब्रांड ने चिपसेट के बारे में भी हिंट दिया है। फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक खास लैंडिंग पेज अभी लाइव है, जिसमें इसके डिजाइन और कलर की पहली झलक दिखाई गई है। बता दें कि Mivi One 5G भारतीय बाजार में ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

भारत में जल्द लॉन्च होगा Mivi One 5G

मिवी वन 5G के लिए फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से पता चलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च की सटीक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और यह कन्फर्म हो गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5G चिपसेट पर चलेगा। हालांकि, यह चिपसेट कौन सा होगा इसकी जानकारी अभी ब्रांड ने नहीं दी है।

mivi one 5g

लिस्टिंग में मिवी वन 5G को गोल कोनों के साथ ग्रीन कलर के ऑप्शन में दिखाया गया है। इसे “प्रिटी पावरफुल” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि मिवी आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के बारे में और डिटेल्स, इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा करेगा। हालिया लीक में दावा किया गया है कि मिवी वन 5G को देश में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में रखा जाएगा।

मिवी के पोर्टफोलियो में पहले से ही ईयरफोन, साउंडबार, ब्लूटूथ स्पीकर, होम थिएटर सिस्टम और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट शामिल हैं। मिवी वन 5G, हैदराबाद की इस कंज्यूमर टेक कंपनी का पहला फोन होगा।

इन ब्रांड ने भी स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री की

इस लॉन्च के साथ, यह ब्रांड भारत में स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखने वाले भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। हाल ही में वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt ने Boltt Ace और Boltt Evo लॉन्च करके स्मार्टफोन कैटेगरी में एंट्री की है, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 10,999 रुपये है। एक और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, Philips ने भी भारत में अपना S7221 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,499 रुपये है।