'भाजपा विधायक हूं, पिटवाकर जेल में बंद करा दूंगा': लखीमपुर में MLA ने सचिव को फोन पर हड़काया, कहा- देख लूं तो पेड़ सूख जाए - Lakhimpur-Kheri News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Lakhimpur kheri
Lakhimpur MLA Vinod Shankar Awasthi Controversy | Viral Fertilizer Video
गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी38 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मैं रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ को देख लूं तो वो सूख जाएगा। कोई कितना भी पावरफुल हो, उसे पिटवाकर जेल में बंद कराऊंगा। मुझे गरीब जनता ने वोट दिया है, मैं किसी पैसे वाले का गुलाम नहीं हूं।
लखीमपुर के भाजपा विधायक विनोद शंकर ने अवस्थी ने सहकारी समिति के सचिव को फोन पर फटकार लगाई। दरअसल, विधायक क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, तभी किसानों ने उन्हें रोक लिया।
कहा- सचिव सरकारी यूरिया और एनपीके खाद ओवररेट पर बेच रहा है। 260 रुपए वाली यूरिया खाद 280 में बेची जा रही है। 20 रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं। यह सुनते ही विधायक नाराज हो गए। अफसरों को बुलाया।
इसके बाद 25-30 किसानों से बढ़ाकर वसूली गई रकम वापस कराई। घटना 17 अगस्त की दोपहर 2 बजे खरवहिया बाजार की सहकारी समिति में हुई थी। इसका वीडियो मंगलवार दोपहर सामने आया।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी पहुंचे तो किसानों ने खाद ज्यादा कीमत पर बेचने की शिकायत की। इस पर विधायक नाराज हो गए
किसान की बात सुनकर विधायक ने फोन करके अफसरों बुलाया बताया जाता है कि किसान लंबे समय से खगियापुर बी-पैक्स समिति में खाद ज्यादा कीमत पर बेचने की शिकायत कर रहे थे। सोमवार दोपहर 2 बजे विधायक समिति के पास पहुंचे। किसानों ने उन्हें बताया कि सचिव मनमानी कर रहा है और किसी की बात नहीं सुनता।
किसानों की शिकायत पर विधायक ने अफसरों को फोन कर जांच के लिए मौके पर बुलाया। एडी कॉपरेटिव जुल्फिकार, तहसीलदार धौरहरा और पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान समिति के सचिव श्रीधर वर्मा वहां नहीं मिले।
विधायक ने फोन कर सचिव को फटकार लगाई। कहा- ऐसी लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक भड़के तो सचिव ने माफी मांगी
विधायक ने एडीओ कॉपरेटिव रजनीश सिंह को कॉल किया तो उनका नंबर ऑफ मिला। इसके बाद विधायक ने जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से शिकायत की। आखिर में सचिव श्रीधर वर्मा को कॉल की। फोन पर सचिव ने बताया कि वह समिति पर मौजूद नहीं हैं। कर्मचारी खाद बांट रहे हैं।
जवाब में विधायक ने कहा- गरीब जनता ने ही मुझे वोट देकर जिताया है। इनके साथ ऐसी लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सचिव ने किसानों से माफी मांगी। किसानों ने विधायक से कहा- सचिव ने पहली बार गलती की है। इसलिए माफ कर दीजिए। इसके बाद विधायक ने सचिव को भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
------------
ये खबर भी पढ़ें
रिटायर्ड फौजी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर साले की हत्या की:3 गोलियां मारीं, पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था; प्रतापगढ़ में भीड़ ने बांधकर पीटा
प्रतापगढ़में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने साले की हत्या कर दी। वह सुल्तानपुर से साले की मेडिकल स्टोर की दुकान पहुंचा। वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जब तक साला कुछ समझ पाता, तब तक तीन गोलियां उसे लग गईं। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें
.
खबरें और भी हैं...
रिटायर्ड फौजी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर साले की हत्या की: 3 गोलियां मारीं, पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था; प्रतापगढ़ में भीड़ ने बांधकर पीटा
1:15
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
चवन्नी के लिए भिड़ेंगे अखिलेश और जयंत: UP में फिर से भगवा लहराएंगी IAS मैडम, खतरे में विधायक दीदी की दावेदारी2:04
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी में 59 साल पुराने मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर: 2 घंटे में 6 बुलडोजरों से गिराया; पुलिसवालों और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की
1:11
कॉपी लिंक
शेयर
12 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल-रत्न नहीं: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार