Modak Making Tips: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के भोग में मोदक जरूर शामिल किए जाते हैं। घर पर मोदक बनाते समय आटा, फिलिंग और स्टीमिंग का रखें खास ध्यान। जानें सॉफ्ट और सुंदर मोदक बनाने के लिए 6 आसान टिप्स।

Modak Making Tips

मोदक बनाते समय न करें ये 6 गलतियां! (AI generated)

  • Published: 18 Sep 2026, 02:50 PM IST
  • Last Updated: 18 Sep 2026, 02:50 PM IST

Modak Making Tips: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के भोग में मोदक जरूर शामिल किए जाते हैं। घर पर मोदक बनाते समय कई बार आटा फटने, फिलिंग बाहर आने या शेप बिगड़ने की समस्या हो जाती है। अगर आप भी इस बार घर पर मोदक बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आटा तैयार करने से लेकर स्टीम करने तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। इससे मोदक देखने में सुंदर और खाने में सॉफ्ट बनेंगे।

1. आटे की कंसिस्टेंसी सही रखें
मोदक की बाहरी परत अच्छी बनाने के लिए आटे का सही होना सबसे जरूरी है। बहुत सूखा आटा इस्तेमाल करने पर मोदक बनाते समय किनारों पर दरारें पड़ सकती हैं। वहीं, ज्यादा गीला आटा शेप बनाने में परेशानी कर सकता है। इसलिए आटे को अच्छी तरह गूंथकर मुलायम रखें।

2. फिलिंग को ज्यादा गीला न करें
नारियल और गुड़ की फिलिंग मोदक का स्वाद बढ़ाती है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। गीली फिलिंग भरने पर मोदक को बंद करना मुश्किल हो सकता है और पकाते समय बाहरी परत खुलने या फटने का डर रहता है।

3. मोदक की परत बहुत मोटी न रखें
मोदक बनाते समय आटे की परत को बराबर और हल्का पतला रखें। मोटी परत होने पर मोदक का स्वाद और टेक्सचर दोनों प्रभावित हो सकते हैं। खासतौर पर किनारों को थोड़ा पतला रखने से प्लेट्स बनाना आसान होता है।

मोदक बनाने की टिप्स
मोदक बनाने की टिप्स

4. भरावन सही मात्रा में डालें
फिलिंग ज्यादा देखकर मोदक और स्वादिष्ट लगेगा, ऐसा जरूरी नहीं है। जरूरत से ज्यादा भरावन डालने पर मोदक को बंद करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए बीच में उतनी ही फिलिंग डालें, जितनी आसानी से चारों तरफ से बंद हो सके।

5. किनारों को अच्छी तरह सील करें
मोदक की शेप बनाने के बाद इसके सभी किनारों को अच्छी तरह बंद करना जरूरी है। अगर कहीं से भी गैप रह गया तो स्टीम करते समय फिलिंग बाहर निकल सकती है। उंगलियों की मदद से प्लेट्स बनाकर ऊपर की तरफ अच्छी तरह सील करें।

6. स्टीम करते समय रखें धैर्य
मोदक को भाप में पकाते समय जल्दबाजी न करें। सही समय तक स्टीम करने से बाहरी परत अच्छी तरह पकती है। बहुत ज्यादा देर तक पकाने पर मोदक की परत सख्त हो सकती है, इसलिए रेसिपी के अनुसार समय का ध्यान रखें।

गणेश चतुर्थी पर घर के बने मोदक का स्वाद ही अलग होता है। अगर पहली बार मोदक बना रहे हैं, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखें। इससे मोदक बनाते समय आटा फटने, फिलिंग बाहर आने और शेप बिगड़ने जैसी आम परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा के भोग में बनाएं पान फ्लेवर वाले यूनिक मोदक, बिना गैस जलाए झटपट करें तैयार