मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं हवा में नमी होने के बावजूद कई लोगों के होंठ रूखे और फटने लगते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे बॉडी में पानी की कमी, बार-बार होंठ चाटने की आदत, पोषण की कमी और सही देखभाल न करना आदि. अगर आपके होंठ भी बारिश के मौसम में बार-बार फट रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर उन्हें मुलायम और गुलाबी बनाए रखा जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से अपने होंठों का ख्याल रखा जा सकता है, लेकिन आइए इससे पहले होंठ फटने की वजह जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Independence Day Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं तिरंगा-थीम मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ
---विज्ञापन---
मानसून में होंठ फटने के कारण
- पानी की कमी होना
- होंठों को जीभ से गीला करना
- विटामिन B की कमी होना
- आयरन की कमी होना
- मौसम में बदलाव का असर होना
- लिप बाम का इस्तेमाल न करना
होंठ फटने के बाद क्या करें? | Dry Lips Home Remedies
शहद और घी का करें इस्तेमाल
शहद और देसी घी दोनों ही प्राकृतिक मॉइस्चराइजर हैं. रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा-सा शहद या घी लगाएं. इससे होंठों की नमी बनी रहती है और फटे होंठ जल्दी ठीक होने लगते हैं.
नारियल का तेल लगाएं
नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड होंठों को गहराई से पोषण देते हैं. दिन में 2 बार हल्का नारियल तेल लगाने से होंठ मुलायम बने रहते हैं. आप इसके साथ शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
एलोवेरा जेल से मिलेगी राहत
ताजा एलोवेरा जेल होंठों पर लगाने से जलन और सूखापन कम होता है. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के पानी से साफ कर लें. एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर भी लगाया जा सकता है.
हल्के हाथों से करें स्क्रब
सप्ताह में 1 बार चीनी और शहद का हल्का स्क्रब करें. इससे होठों की डेड स्किन हटती है और होंठ स्मूद दिखने लगते हैं, ध्यान रखें कि ज्यादा रगड़ें नहीं. आप हल्के हाथों से ऐसा करें और आराम से करें.
---विज्ञापन---
पानी पिएं
बारिश के मौसम में अक्सर लोगों की प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. भरपूर पानी पीने से होंठों का रूखापन कम हो सकता है. आप एक टाइम के मुताबिक पानी पी सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने वाली दवाओं से क्या सच में झड़ रहे बाल? जानिए लोगों को क्यों हो रही है यह समस्या
---विज्ञापन---
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.