Updated On: Jul 13, 2026 | 01:57 PM IST

विज्ञापन

सार

Monsoon Foot Care: बारिश के मौसम में नमी और गंदगी के कारण पैरों में फंगल इंफेक्शन, बदबू, खुजली और एड़ियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में जानिए मानसून में पैरों को स्वस्थ रखने के आसान टिप्स।

Monsoon foot care routine tips to prevent fungal infection and foot odor 2026

मानसून केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

विस्तार

Rainy Season Foot Hygiene: मानसून के मौसम में नमी और गीलेपन के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ने लगते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में स्किन व बालों में ईचिंग व इंफेक्शन की समस्या शुरु हो जाती है।

इसी प्रकार पैरों में भी फंगल इंफेक्शन, खुजली, बदबू और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई लोग पैरों की सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। अगर आप भी बारिश में पैरों को स्वस्थ रखना चाहते हैं और इंफेक्शन व बदबू से बचना चाहते हैं, तो कुछ अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए।

गीली जगहों पर नंगे पैर चलना छोड़ें

बारिश के मौसम में घर के बाथरूम, आंगन या अन्य गीली जगहों पर नंगे पैर चलना नुकसानदायक हो सकता है। गीले फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स आसानी से पैरों की त्वचा तक पहुंच सकते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा रबर की चप्पल का इस्तेमाल करें। रबर की चप्पल पैरों को गीलेपन से बचाने में मदद करती है और संक्रमण का खतरा कम करती है।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश में लेदर के जूते पहनने से बचें

कई लोग बारिश में भी ऑफिस जाने के लिए लेदर शूज पहनते हैं, लेकिन यह आदत पैरों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। लेदर के जूते नमी को लंबे समय तक रोककर रखते हैं, जिससे अंदर बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में ऐसे जूतों का इस्तेमाल कम करें और कोशिश करें कि हवा का फ्लो बने रहने या जल्दी सूखने वाले फुटवियर पहनें।

मोजे पहनने से पहले पैरों को अच्छी तरह सुखाएं

मोजे पहनने से पहले पैरों को पूरी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। खासकर उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास की जगह पर नमी रह जाती है, जो फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकती है। पैर धोने के बाद साफ तौलिए से उन्हें अच्छी तरह पोंछें और उसके बाद ही मोजे पहनें। साथ ही मोजों को भी सही से साफ करें और अच्छे से सुखाएं।

नाखूनों को ज्यादा छोटा न काटें

पैरों के नाखूनों को जरूरत से ज्यादा छोटा काटना भी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे नाखून के किनारों पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे दर्द, सूजन और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। नाखूनों को हमेशा सही लंबाई में काटें और उनकी नियमित सफाई करते रहें।

ये भी पढ़ें- पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य

रोज एक ही जूते पहनने की आदत बदलें

बारिश में लगातार एक ही जूते पहनने से उनमें नमी और पसीना जमा रह सकता है। इससे बैक्टीरिया और फंगस बढ़ने का खतरा रहता है। कोशिश करें कि जूतों को सूखने के लिए पर्याप्त समय दें और रोज अलग-अलग फुटवियर इस्तेमाल करें। जूते उतारने के बाद उनमें एंटी फंगल पाउडर डाल सकते हैं और उन्हें अच्छी तरह हवा में सुखा सकते हैं।

बारिश के मौसम में पैरों की सही देखभाल करके संक्रमण से बचाया जा सकता है। नियमित सफाई, पैरों को सूखा रखना और सही फुटवियर का इस्तेमाल करने से फंगल इंफेक्शन, खुजली और बदबू जैसी परेशानियों का खतरा कम हो सकता है।

Follow Navbharatlive whatsapp