Monsoon Oral Care:बारिश के मौसम में नमी और खान-पान में बदलाव का असर दांतों की सेहत पर भी पड़ सकता है। ओरल केयर से जुड़ी ये 5 आम गलतियां आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
मॉनसून में दांतों की देखभाल(AI generated)
- Published: 11 Aug 2026, 09:41 AM IST
- Last Updated: 11 Aug 2026, 09:45 AM IST
Monsoon Oral Care: बारिश के मौसम में नमी और खान-पान में बदलाव का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि दांतों और मसूड़ों पर भी पड़ सकता है। रोजमर्रा की छोटी-छोटी लापरवाहियां इस मौसम में ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों की वजह बन सकती हैं।
मॉनसून में दांतों को ठीक से साफ न करना, पानी कम पीना या खाने के बाद कुल्ला न करने जैसी आदतें मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने का कारण बन सकती हैं। ऐसे में मॉनसून के दौरान इन 5 गलतियों से बचना जरूरी है।
1. ब्रश करने में लापरवाही
सुबह और रात नियमित रूप से ब्रश करना ओरल हाइजीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। जल्दबाजी में ब्रश करना या सिर्फ एक बार ब्रश करने की आदत दांतों पर जमा प्लाक को बढ़ा सकती है।
2. जीभ की सफाई भूल जाना
सिर्फ दांतों की सफाई पर्याप्त नहीं है। जीभ पर भी बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे मुंह से दुर्गंध जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना टंग क्लीनर या ब्रश की मदद से जीभ साफ करें।
3. खाने के बाद कुल्ला न करना
बारिश में चाय, स्नैक्स और दूसरी चीजें बार-बार खाने की आदत हो सकती है। खाने के बाद मुंह साफ न करने से भोजन के कण दांतों के बीच फंस सकते हैं। इसलिए हर बार खाने के बाद सादे पानी से कुल्ला करना अच्छी आदत है।

4. टूथब्रश को गीला और बंद जगह रखना
ब्रश इस्तेमाल करने के बाद उसे बिना धोए या गीला ही बंद डिब्बे में रखना सही नहीं है। नमी वाली जगह पर ब्रश को लंबे समय तक रखने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते है। ब्रश को अच्छी तरह धोकर सूखी और हवादार जगह पर रखें।
5. पानी पीना कम कर देना
मॉनसून में गर्मी होने की वजह से कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं। इस मैसम में भी भरपूर पानी पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना शरीर के लिए तो जरूरी है ही साथ में मुंह की सफाई के लिए भी अहम है। पानी मुंह में मौजूद भोजन को हटाने में मदद करता है।
मॉनसून में दांतों और मसूड़ों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रोजाना सही तरीके से ब्रश करने, जीभ साफ रखने, खाने के बाद कुल्ला करने और ब्रश को सूखी जगह रखने जैसी छोटी आदतों से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।
(Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। दांतों में लगातार दर्द, मसूड़ों से खून आना, सूजन या लंबे समय तक बदबू की समस्या होने पर सही जांच और उपचार के लिए डेंटिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: सेहत का खजाना है इम्यूनिटी बूस्टर आंवला, इस तरीके से खाएंगे तो मिलेंगे 6 बड़े फायदे