देश
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Jul 17, 2026, 10:40 AM IST
Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले आज एनडीए की अहम संसदीय रणनीति बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होगी। बैठक में सरकार मानसून सत्र के एजेंडे और रणनीति को अंतिम रूप देगी। वहीं, 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है। सरकार इस सत्र में आयकर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, राष्ट्रीय सम्मान और MSME से जुड़े पांच नए विधेयक पेश करने के साथ-साथ FCRA संशोधन विधेयक और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक को भी आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
![]()
राजनाथ सिंह के आवास पर होने जा रही एनडीए नेताओं की बैठक। PTI
Photo :
PTI
Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक राजनाथ सिंह के आवास पर होगी। राजनाथ सिंह ही इस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटेजी मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। जानकारी के मुताबिक, यह मीटिंग आने वाले मानसून सेशन 2026 के लिए सरकार के एजेंडा को फाइनल करने के लिए होगी। बता दें कि मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। वहीं, सरका ने 19 जुलाई को ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई है।
मानसून सत्र में सरकार लाएगी ये 5 अहम बिल
वहीं मोदी सरकार मानसून सत्र के दौरान पांच नए बिल पेश करने की तैयारी में है। इनमें आयकर कानून, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से जुड़े अहम संशोधन शामिल हैं। इनमें से आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026 और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 अध्यादेशों की जगह लाने के लिए पेश किए जाएंगे।
इसके अलावा, सरकार दो पहले से लंबित विधेयकों को भी आगे बढ़ाएगी। इनमें विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA Amendment Bill) शामिल है, जिसे 25 मार्च 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था। दूसरा विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 है, जिसे 15 दिसंबर 2025 को लोकसभा में पेश करने के बाद संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेज दिया गया था।
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article