MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास.

1. दतिया उपचुनाव: बीजेपी मंच पर छलके नरोत्तम के आंसू, बोले- घर-घर शीश नवाऊंगा

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन भरा।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन भरा।

दतिया उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। मंच से पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए वे एक-एक घर के सामने शीश नवाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की और कहा कि हम सब साथ खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर

2. उज्जैन में प्लास्टिक गोदाम में 15 घंटे से आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका उज्जैन के एक प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग पर 15 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पांच दमकल लगातार आग बुझाने में जुटी हैं और अब तक 28 टैंकर पानी डाला जा चुका है। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर

3. बेटी के बॉयफ्रेंड की मां की लाठी-डंडों से हत्या, वारदात VIDEO में कैद

आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।

छतरपुर में बेटी के बॉयफ्रेंड की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला घर के बाहर जमा पानी निकालने गई थी, तभी आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

4. बेटे की मौत के 20 घंटे बाद मां ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार शाजापुर के मक्सी में कांग्रेस नेता की अस्थमा अटैक से मौत हो गई। बेटे के निधन का सदमा मां सहन नहीं कर सकीं और करीब 20 घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। यह दृश्य देखकर अंतिम यात्रा में शामिल लोग भावुक हो गए और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पढ़ें पूरी खबर

5. टैंकर के पहिए से पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, हादसा VIDEO में कैद

पंचायत सचिव खड़ी गाय से टकराकर गिरे। सिर टैंकर के पहिए के नीचे आया।

पंचायत सचिव खड़ी गाय से टकराकर गिरे। सिर टैंकर के पहिए के नीचे आया।

शाजापुर के शुजालपुर में पंचायत सचिव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे बाइक से जा रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। महज 10 सेकंड में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

6. MP के 22 जिलों में आज बूंदाबांदी, 16 जुलाई से फिर भारी बारिश के आसार मध्य प्रदेश में पिछले पांच दिनों से तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को 22 जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 16 जुलाई से नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

7. LLM की पढ़ाई के लिए विधायक ने छोड़ा वेतन-भत्ता, स्पीकर को लिखा पत्र मध्य प्रदेश के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने LLM की पढ़ाई पूरी करने के लिए अपना वेतन और भत्ता फिलहाल रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर भुगतान अस्थायी रूप से स्थगित करने की मांग की है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र में वे नियमित रूप से शामिल होंगे और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव: 40 हजार करोड़ निवेश, 35 हजार रोजगार का दावा

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में 40 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में 40 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश आएगा और करीब 35 हजार रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार मध्य प्रदेश को टेक्नोलॉजी और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है और प्रदेश जल्द टेक हब के रूप में उभरेगा। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. उज्जैन सेंट्रल जेल में जेलकर्मियों का डांस VIDEO वायरल उज्जैन सेंट्रल जेल में जेल अधीक्षक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में डिप्टी जेलर समेत कई जेलकर्मी 'आपके आ जाने से...' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. जीतू पटवारी दो दिन में 200 किमी साइकिल यात्रा करेंगे, युवाओं से करेंगे संवाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कल से दो दिन में 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान रास्ते के हर जिले में करीब 500 साइकिल यात्री उनके साथ जुड़ेंगे। इस दौरान वे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस इसे जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने की पहल बता रही है। पढ़ें पूरी खबर