LIVE

MP में 103 पंचायत पदों पर वोटिंग:सुसनेर के वार्ड-7 में 15 मिनट रुका मतदान: विधायक ने EVM के सीरियल नंबर में अंतर पर जताई आपत्ति

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज 103 पदों पर मतदान हो रहा है। प्रदेश में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के कुल 4,235 पदों पर उपचुनाव होना था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बड़ी संख्या में पदों पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। कुछ पद न्यायालय की रोक के कारण मतदान से बाहर हैं। अब 4 पंच, 79 सरपंच और 5 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोटिंग हो रही है।

आगर-मालवा की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए भी आज मतदान कराया जा रहा है। बीजेपी ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है।

पंचायत उपचुनाव में सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम इसी दिन, जबकि जिला पंचायत सदस्य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

देखिए वोटिंग की तस्वीरें…

नर्मदापुरम जिले में उपचुनाव को लेकर बूथों पर पुलिस तैनात की गई है।

नर्मदापुरम जिले में उपचुनाव को लेकर बूथों पर पुलिस तैनात की गई है।

आगर मालवा में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है।

आगर मालवा में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है।

सुसनेर में जारी मतदान के दौरान वोटर्स में उत्साह देखने को मिला। पैर में प्लास्टर लगा होने के बावजूद एक युवक घायल अवस्था में मतदान केंद्र पहुंचा।

सुसनेर में जारी मतदान के दौरान वोटर्स में उत्साह देखने को मिला। पैर में प्लास्टर लगा होने के बावजूद एक युवक घायल अवस्था में मतदान केंद्र पहुंचा।

.

लाइव अपडेट्स

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलीराजपुर में 9 केंद्रों पर 6,811 में से 3,200 मतदाताओं ने डाले वोट

आलीराजपुर जिले के सोण्डवा विकासखंड में पंचायत उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 9 मतदान केंद्रों पर 6,811 में से 3,200 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इस तरह कुल 46.98% मतदान दर्ज किया गया।

मतदान केंद्रों में सबसे अधिक 57.25% वोटिंग माध्यमिक शाला भवन ओझड़-1 में हुई। इसके बाद ओझड़-4 में 54.65%, ओझड़-3 में 51.68% और उमराली-1 में 51.28% मतदान दर्ज किया गया। अन्य केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 37.29% से 45.68% के बीच रहा।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नईगढ़ी में 50.38% और हनुमना में 45.24% वोटिंग

मऊगंज जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 46.65% मतदान दर्ज किया गया। नईगढ़ी में 50.38% और हनुमना में 45.24% मतदान हुआ है।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुसनेर में दोपहर 1 बजे तक 49.64% मतदान

आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 49.64% मतदान दर्ज किया गया है।

07:21 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सुसनेर में फर्जी वोटिंग की कोशिश: युवक को थाने ले गई पुलिस

आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्र क्रमांक-09 पर एक युवक कथित तौर पर फर्जी मतदान करने पहुंचा। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार और बूथ एजेंट ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

07:16 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

शाजापुर की पतोली और पनवाड़ी पंचायतों में 5 प्रत्याशी मैदान में

शाजापुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पतोली और पनवाड़ी में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। पतोली में 2 और पनवाड़ी में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। पतोली में 3 और पनवाड़ी में 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 11 बजे तक पतोली में 75% और पनवाड़ी में 55% मतदान दर्ज किया गया।

07:06 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सारंगपुर में 8 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला; सुबह 11 बजे तक 48% मतदान

सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में रिक्त सरपंच पद के लिए उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशी हैं। चार मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है और सुबह 11 बजे तक औसतन 48% मतदान दर्ज किया गया। खास बात यह है कि सुल्तानिया में सरपंच पद के लिए पहली बार ईवीएम से मतदान कराया जा रहा है।

07:02 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

आलीराजपुर के सोण्डवा में सुबह 11 बजे तक 35.77% मतदान

आलीराजपुर के सोण्डवा विकासखंड में पंचायत उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 35.77% मतदान दर्ज किया गया। कुल 6,800 मतदाताओं में से 2,436 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

06:58 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

झाबुआ जिला पंचायत वार्ड-6 में 31.89%, पलासड़ोर में 63.98% मतदान

झाबुआ जिले में सुबह 11 बजे तक जिला पंचायत वार्ड-6 में 31.89% और थांदला जनपद की ग्राम पंचायत पलासड़ोर में सरपंच पद के लिए 63.98% मतदान दर्ज किया गया। वार्ड-6 में कुल 60,942 मतदाता हैं, जिनमें 30,197 पुरुष, 30,740 महिलाएं और 5 अन्य मतदाता शामिल हैं।

06:56 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

नलखेड़ा में सुबह 11 बजे तक 39.76% मतदान

नलखेड़ा जनपद पंचायत के दो वार्डों में जनपद सदस्य पद के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 39.76% मतदान दर्ज किया गया है।

06:54 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

नईगढ़ी में 41.27% और हनुमना में 35.35% मतदान

मऊगंज जिले में पंचायत उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक कुल 36.98% मतदान हुआ है। नईगढ़ी में 41.27% और हनुमना में 35.35% मतदान दर्ज किया गया।

06:47 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मौके से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर मनीष मारू

06:40 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सुसनेर में EVM के सीरियल नंबर पर विवाद

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव के दौरान वार्ड-7 के मतदान केंद्र पर करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। स्थानीय विधायक भैरों सिंह परिहार ने ईवीएम के फर्जी होने का आरोप लगाते हुए मशीन से संबंधित जानकारी लिखित में उपलब्ध नहीं कराने की बात कही। विधायक के पास मौजूद पुरानी सूची और ईवीएम के सीरियल नंबर में अंतर था, जिसके बाद दोनों दलों के समर्थक बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर इकट्ठा हो गए।

बताया गया कि रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम बदलने से यह स्थिति बनी थी। बाद में दोनों प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और स्थिति स्पष्ट होने के बाद मतदान दोबारा शुरू कर दिया गया।

06:35 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

खातेगांव में सुबह 11 बजे तक 60% मतदान

जनपद पंचायत खातेगांव की ग्राम पंचायत साकट्या में सरपंच पद के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यह सीट सरपंच जगदीश जाट के निधन के बाद रिक्त हुई थी। चुनाव मैदान में लक्ष्मीनारायण लच्छू पटेल और रामनिवास जगदीश जाट दो प्रत्याशी हैं। सुबह 11 बजे तक करीब 60% मतदान हो चुका था।

06:27 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

डिंडौरी कलेक्टर ने कोकोमटा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

डिंडौरी के जनपद पंचायत करंजिया के क्षेत्र क्रमांक-10 में जनपद पंचायत सदस्य, गोपालपुर और समनापुर जनपद की ग्राम पंचायत कोकोमटा में सरपंच, अमरपुर जनपद की ग्राम पंचायत बोधघुंडी में सरपंच और ग्राम पंचायत बटिया के वार्ड-11 में पंच पद के लिए वोटिंग हो रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।

06:20 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस अधीक्षक बोले- मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग जारी

आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव के लिए जारी मतदान का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि 13 वार्डों के 17 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

06:03 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने डाला वोट

खरगोन जिला पंचायत वार्ड-19 के उपचुनाव में पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मंगलवार को दोपहर 11 बजे बोरावा बूथ पर मतदान किया। वे अपनी माता दमयंती देवी यादव का हाथ पकड़कर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उनसे त्रस्त है। उन्होंने मनरेगा में ग्रामीण स्तर पर रोजगार नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।

वार्ड-19 से कांग्रेस समर्थित भारत यादव और भाजपा समर्थित योगेश यादव मुख्य प्रत्याशी हैं। इनके अलावा राजाराम खांडे भी चुनाव मैदान में हैं।

05:56 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मतदान केंद्र के बाहर जमा हुई भीड़, पुलिस ने मौके से हटाया

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने हटाया।

05:53 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मतदान केंद्र में जाने की कोशिश कर रहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रोका

नगर परिषद सुसनेर उपचुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक-10 में मतदान के समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने मतदान केंद्र के अंदर जाने की कोशिश की। हालांकि, एसडीओपी देवनारायण यादव ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया।

05:51 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। कलेक्टर शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

05:45 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

79 सरपंच पदों पर मतदान

110 सरपंचों में 21 निर्विरोध चुने गए हैं। 4 पर कोर्ट का स्टे आ गया है। आज 79 पर मतदान होगा।

110 सरपंचों में 21 निर्विरोध चुने गए हैं। 4 पर कोर्ट का स्टे आ गया है। आज 79 पर मतदान होगा।

05:24 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रायसेन में दो जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं

इनमें से रायसेन में दो जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

इनमें से रायसेन में दो जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

05:22 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

4,091 पंच पदों में 604 निर्विरोध चुने गए, 3,480 पर नामांकन नहीं

4,091 में 604 निर्विरोध चुने गए हैं। 3,480 पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। अब आज सिर्फ 4 पर वोटिंग होगी

4,091 में 604 निर्विरोध चुने गए हैं। 3,480 पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। अब आज सिर्फ 4 पर वोटिंग होगी

05:12 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

रायसेन जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-3 के उपचुनाव में सालेरा और मऊ पथरई गांव के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और रायसेन-सालेरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए। सबसे पहले मऊ पथरई और इसके बाद सालेरा में वोटिंग शुरू हुई।

जानिए क्या बोले ADM मनोज उपाध्याय

05:08 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बालाघाट में 3 पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी

बालाघाट जिले की भरवेली, एकोड़ी और खुरपुड़ी ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर कम संख्या में मतदाता पहुंचे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। तीनों पंचायतों में कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भरवेली में 5, एकोड़ी में 4 और खुरपुड़ी में 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

04:58 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सीधी में सुबह 10 बजे तक 2,544 मतदाताओं ने डाले वोट

सीधी जिले के दो जनपद पंचायत क्षेत्रों के वार्ड-1 और वार्ड-19 में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक कुल 16.4% मतदान दर्ज किया गया है।

सुबह 10 बजे तक 1,332 पुरुष मतदाताओं (16.5%) और 1,212 महिला मतदाताओं (16.2%) ने मतदान किया। अन्य वर्ग के किसी मतदाता ने मतदान नहीं किया। इस तरह अब तक कुल 2,544 मतदाता (16.4%) अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

04:54 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रतलाम में 3 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 9 बजे तक 35.34% मतदान

रतलाम जनपद पंचायत के ग्राम इटावा माताजी में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सरपंच के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 3 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1,497 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुबह 9 बजे तक 529 मतदाता वोट डाल चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 35.34% है। मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

04:48 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मऊगंज में सुबह 9 बजे तक 17.60% मतदान, 4 पदों के लिए डाले जा रहे वोट

मऊगंज जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक जिले में 17.60% मतदान दर्ज किया गया। नईगढ़ी जनपद क्षेत्र में 18.88% और हनुमना में 17.11% मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

जोधपुर-2, पथरोड़ा कला और मलैगवां में सरपंच पद, जबकि हनुमना जनपद के वार्ड क्रमांक-4 में जनपद सदस्य पद के लिए मतदान हो रहा है।

04:21 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

आगर-मालवा में पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मतदान

आगर-मालवा जिले की नलखेड़ा जनपद पंचायत के 2 सदस्य पदों के लिए उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। ग्राम कोहड़िया और रिंडोली स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दोनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है।

04:14 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सोंडवा जनपद वार्ड-18 में सुबह 9 बजे तक 16.02% मतदान

आलीराजपुर जिले के सोंडवा विकासखंड के जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र वार्ड-18 में मंगलवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9 मतदान केंद्रों पर 1,091 मतदाता वोट डाल चुके हैं। इनमें 575 पुरुष और 516 महिला मतदाता शामिल हैं। इस तरह अब तक 16.02% मतदान हुआ है। उमराली के 5 और ओझड़ के 4 केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है।

मतदान को लेकर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सोंडवा तहसीलदार हीरालाल अस्के सहित संबंधित अमला मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है। जनपद सदस्य पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं और उमराली व ओझड़ पंचायत क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

03:53 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दमोह में 12 मतदान केंद्रों पर डाले जा रहे वोट

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-2 में मंगलवार सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। क्षेत्र की 3 ग्राम पंचायतों के 12 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी निर्वाचन टीम के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर और चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

03:35 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छतरपुर के सुकवां में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी

छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत सुकवां में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

03:31 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

झाबुआ जिला पंचायत वार्ड-6 में शांतिपूर्ण मतदान जारी

झाबुआ जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-6 के उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। चुनाव के लिए 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। झाबुआ SDM महेश मंडलोई अब तक 10 से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

वार्ड के 60,942 मतदाता BJP के धर्मेश सोलंकी, कांग्रेस के दिनेश वसुनिया, AAP के कमलेश सिंगाड़ और BAP के रामू हटिला के भाग्य का फैसला करेंगे।

03:28 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

खरगोन में 15 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

खरगोन जिला पंचायत सदस्य वार्ड-19 के उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह से मतदान शुरू हो गया है। वार्ड की 22 पंचायतों के 75 मतदान केंद्रों पर 41,529 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 21,185 पुरुष और 20,344 महिला मतदाता हैं। चुनाव मैदान में भाजपा समर्थित योगेश यादव, कांग्रेस के भारत यादव और निर्दलीय राजाराम खांडे हैं।

मतदान की निगरानी के लिए तहसीलदार स्तर के 9 और 3 अतिरिक्त सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 15 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। मतदान के बाद सामग्री स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। मतगणना 3 अक्टूबर को होगी और 5 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

03:22 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कटनी में 2 पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोटिंग

कटनी जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत भेड़ा और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत घाना में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है।

दोनों पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं मतदान प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

02:58 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मिसरोद में सुबह 8 बजे तक 100 वोट डाले जा चुके हैं

नर्मदापुरम जिले में पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत सांवलखेड़ा, मिसरोद और फरीदपुर ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। तीनों पंचायतों के 7 मतदान केंद्रों पर कुल 3,790 मतदाता वोट डालेंगे। मिसरोद में सुबह 8 बजे तक दोनों मतदान केंद्रों पर 100 वोट डाले जा चुके थे। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 30 सितंबर को तहसील कार्यालय में होगी।

02:54 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

धवईझर में 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली की ग्राम पंचायत धवईझर में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। चुनाव मैदान में 5 प्रत्याशी हैं।

02:51 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे मतदाता, शांतिपूर्ण मतदान जारी

आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाता अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी भीड़ कम है। फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

02:45 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में 3 ग्राम पंचायतों में सरपंच और एक वार्ड में पंच के लिए मतदान

छतरपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत आज 29 सितंबर को 4 पंचायत क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। सुकवां, सीलोन और मउमसनियां ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए, जबकि सेवड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक-18 में पंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

सुकवां में 7, सीलोन में 4 और मउमसनियां में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सेवड़ी के वार्ड-18 में एक केंद्र पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

02:37 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

13,843 मतदाता करेंगे मतदान; 159 पुलिसकर्मी तैनात

आगर-मालवा जिले में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद और पंचायत उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुसनेर नगर परिषद के 15 वार्डों के 17 मतदान केंद्रों पर 13,843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कुल 159 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।

पंचायत उपचुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक और नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

02:31 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अनूपपुर: पंचायत उपचुनाव में 9 पंच निर्विरोध चुने जाएंगे, 4 पद रहेंगे रिक्त

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत अनूपपुर जिले की चारों जनपद पंचायतों अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी और पुष्पराजगढ़ में पंच के 13 पद रिक्त थे। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक 9 पदों के लिए एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुआ, इसलिए इन पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा।

02:15 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष का भी चुनाव

आगर-मालवा जिले की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भी आज मतदान हो रहा है। सुसनेर में बीजेपी ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को उतारा है।

02:13 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पंच के 4,091 में 604 निर्विरोध, 3,480 पर नामांकन नहीं

पंच के 4,091 पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें 604 पंच निर्विरोध चुने गए। वहीं 3,480 पदों पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

अब सिर्फ 4 पंच पदों पर मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में पंच के करीब 3 हजार पद सामान्य तौर पर हमेशा खाली रहते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में पदों पर नामांकन नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं हो सका।

02:11 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

110 सरपंच में 21 निर्विरोध, 4 पर कोर्ट की रोक; 79 पर मतदान

सरपंच के 110 पदों में से 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 4 पदों पर न्यायालय से स्थगन है। अब 79 सरपंच पदों पर वोटिंग हो रही है।

02:02 AM29 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

जनपद पंचायत सदस्य 28 में से 12 निर्विरोध, 15 पदों पर मतदान

जनपद पंचायत सदस्य के कुल 28 पदों पर उपचुनाव होना था। इनमें 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अब 15 पदों पर मतदान हो रहा है। एक पद की स्थिति मतदान वाली श्रेणी में नहीं है।