MP Weather 18 August 2026: मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक सप्ताह से आंधी और बारिश का दौर जारी है।

मध्यप्रदेश में इस सीजन अब तक 22.56 इंच पानी बरस चुका है। 1 जून से 18 अगस्त 2026 तक औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी एमपी में औसत से 16% और पश्चिमी एमपी औसत से 9% कम पानी गिरा है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले पांच दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से भारी बारिश के आसार है। अगले कुछ घंटे 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

लगातार बारिश से दिन और रात का पारा घटा

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छतरपुर में सबसे ज्यादा तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, कुछ जिलों में दिन का तापमान अधिक होने से उमस परेशान कर रही है।

लगातार बारिश की वजह से पचमढ़ी और बैतूल में दिन और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जबकि पचमढ़ी और खरगोन में रात का पारा 18 तो बैतूल में 20 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। 

MP के इन जिलों में अधिकतम तापमान

जिला (शहर)तापमान
ग्वालियर33.7
दतिया 32.0
श्योपुर 32.4
खरगोन31.4
शिवपुरी 31.0

MP के इन जिलों का न्यूनतम तापमान

जिला (शहर)तापमान
पचमढ़ी, बैतूल25.0
मलाजखंड25.3
छिंदवाड़ा 26.2
सिवनी 26.6
भोपाल, धारा26.8

जानें एमपी में पांच दिन कहां कैसा मौसम

18 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 19 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक
- सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

18 Aug 2026 MP Map

19 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 20 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक
- नरसिंहपुर, पन्ना, टीकमगढ़, रायसेन, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, जबलपुर, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर और कटनी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
कॉलेज छात्राएं लैपटॉप देख रही

19 Aug 2026 MP Map

20 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 21 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक
- सागर, टीकमगढ़, विदिशा, दतिया, भिंड, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

20 Aug 2026 MP Map

21 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 22 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक
- विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

21 Aug 2026 MP Map

22 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 23 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक
- शिवपुरी, ग्वालियर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, दतिया, श्योपुरकलां, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

22 Aug 2026 MP Map