मध्य प्रदेश के कुरावर में BJP विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार और बाइक की टक्कर में राघवेंद्र विश्वकर्मा की मौत हो गई. हादसे में उनका 11 वर्षीय बेटा घायल हुआ. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की.

X

हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़ी विधायक की कार और क्षतिग्रस्त बाइक.(Photo:ITG)

हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़ी विधायक की कार और क्षतिग्रस्त बाइक.(Photo:ITG)

राजगढ़ जिले के कुरावर में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 11 वर्षीय बेटे लक्ष्य को भी चोटें आईं. गंभीर हालत में भोपाल रेफर किए गए राघवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के समय विधायक अमर सिंह यादव कार में मौजूद थे, जबकि गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है.

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से छतरपुर निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा कुरावर की न्यू मार्केट कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे. शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने बेटे लक्ष्य के साथ बाइक क्रमांक MP04 QM 5768 से सब्जी और फल खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान छोटे महाकाल मंदिर के सामने हाईवे के कट पॉइंट से सड़क पार करते समय उनकी बाइक की विधायक की फॉर्च्यूनर कार क्रमांक MP04 WC 0111 से टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए. राघवेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी. हादसे के तुरंत बाद विधायक अमर सिंह यादव कार से उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से कुरावर के अस्पताल पहुंचाया.

सम्बंधित ख़बरें

टक्कर के बाद विधायक घायल को अपने दोनों हाथों में उठाकर ले जाते हुए.

प्राथमिक उपचार के बाद राघवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

HPCL में कार्यरत थे राघवेंद्र

राघवेंद्र विश्वकर्मा पीलूखेड़ी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) में काम करते थे. परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं. पिता की मौत से परिवार में मातम छा गया.

हादसे में मृत HPCL कर्मचारी राघवेंद्र.

कुरावर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi