MP High Court New Chief Justice: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश (New Chief Justice) मिल गया है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे (Chief Justice Alpesh Y Kogje) ने गुरुवार 10 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। जस्टिस कोगजे अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
समारोह के दौरान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही हाईकोर्ट में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है। नए चीफ जस्टिस के सामने हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे, न्यायिक प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।
MP High Court के नए मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण, Justice Alpesh Yashvant Kogje ने संभाली जिम्मेदारी#MPHighCourt#ChiefJustice#JusticeAlpeshKogje#MadhyaPradesh#BhopalNewspic.twitter.com/sUVrTNaLvB
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 10, 2026
गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस रह चुके Chief Justice
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) के जस्टिस रहे चुके हैं। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का न्यायिक अनुभव लंबा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bhopal Illegal Commercial Activity: भोपाल के मॉल-होटल संचालकों को 7 दिन की मोहलत, कमर्शियल एक्टिविटी के दस्तावेज दिखाना होंगे, HC का बड़ा आदेश
2018 में गुजरात हाई कोर्ट के स्थायी चीफ जस्टिस बने
चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ। रसायन विज्ञान में बीएससी की पढ़ाई की। 1993 में बड़ौदा महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी से एलएलबी की और गुजरात में अधिवक्ता के रूप में विधि क्षेत्र में शुरुआत की।
गुजरात सरकार के लोक अभियोजक व सहायक लोक अभियोजक रहे। 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाई कोर्ट अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया। 15 मार्च 2018 में गुजरात हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किए।
चर्चित गुजरात दंगों से जुड़े केसों की कर चुके पैरवी
चीफ जस्टिस कोगजे 2002 के गुजरात दंगों (2002 Gujarat riots) से जुड़े कई मामलों में पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने 1993 में वकालत शुरू की थी। गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस रहते उन्होंने गुजरात सरकार की ओर से 2002 के दंगों मामलों में पैरवी की।
तीन महीने बाद MP High Court को मिले स्थायी जस्टिस
मप्र हाई कोर्ट में करीब तीन महीने से स्थायी मुख्य न्यायाधीश नहीं थे। 2 जून 2026 से जस्टिस विवेक रुसिया (Justice Vivek Rusia) एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कामकाज संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP Nursing College Scam: एमपी के 189 नर्सिंग कॉलेज योग्य मिले, परीक्षा में शामिल हो सकेंगे स्टूडेंट्स, होल्ड रिजल्ट जारी होंगे