मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धार के पीथमपुर में उन्नत ऑप्टिकल फाइबर (CORSIS) और लिथियम बैटरी निर्माण संयंत्रों का उद्घाटन किया। देश में लिथियम बैटरी उत्पादन के तीसरे सबसे बड़े संयंत्र के रूप में माने जा रहे इन सुविधाओं से हजारों नौकरियां पैदा होने और राज्य व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूत होने की उम्मीद है।

By Oneindia Staff

Time Published: Thursday, August 20, 2026, 17:01 [IST]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 20 अगस्त को धार जिले के पीथमपुर में एडवांस ऑप्टिकल फाइबर (कोर्सिस) और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग (वोल्टर्स) प्लांट्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन उद्योगों से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे राज्य का विकास तो होगा ही, साथ ही देश की भी समृद्धि होगी।

Dhar Opens Advanced Fiber and Battery Plants

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोजगारपरक उद्योग की दो नई इंडस्ट्रीज का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में तीस हजार से ज्यादा लोगों को यहां रोजगार मिलेगा और यहां आधुनिक इंडस्ट्रीज स्थापित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये डिजिटल फाइबर और लिथियम बैटरी बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी यूनिट है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की समृद्धि और देश के आर्थिक विकास के लिए यहां जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित उद्योग लगाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह राज्य और युवाओं को नए दौर में पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि बीते एक माह में वे लगातार दूसरी बार यहां आए हैं और पिछली बार भी कई उद्योगों का लोकार्पण किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले समय जो एमओयू किए गए थे, वे अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक दृष्टि से धार राज्य का सबसे ज्यादा आर्थिक समृद्ध जिला है। यह जिला कभी अपने पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यही जनजातीय बहुल धार और पीथमपुर क्षेत्र सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाले क्षेत्रों में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Read more about:

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range