MP Police Bharti 2026:मध्यप्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MPESB ने पुलिस कॉन्स्टेबल यानी आरक्षक (GD) के 7500 पदों पर भर्ती (MP Police Constable GD Bharti) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

MP Police Constable GD Bharti

MP पुलिस में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक 7500 पदों में से 700 पद विशेष सशस्त्र बल के कॉन्स्टेबल GD के लिए हैं। वहीं, बाकी 6800 पद विशेष सशस्त्र बल के अलावा कॉन्स्टेबल GD के लिए तय किए गए हैं। (MP News)

नोटिफिकेशन देखें

ये तारीखें याद रखें

22 सितंबर 2026 -ऑनलाइन आवेदन शुरू 

6 अक्टूबर 2026 - ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट

11 अक्टूबर 2026 -एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट

19 नवंबर 2026 -परीक्षा शुरू होने की तारीख 

भर्ती के लिए पात्रता

कॉन्स्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए। मध्यप्रदेश के सामान्य और EWS वर्ग के साथ दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सागर में जहरीली शराब कांड के बाद 2 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

कॉन्स्टेबल GD भर्ती (MP Police Constable GD Bharti) में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 19 हजार 500 से 62 हजार रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पुलिस में DSP कैडर के 3 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

लेखक