MP Police Constable Driver Recruitment 2026: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पुलिस भर्ती (MP Police Recruitment) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 1000 पद भरे जाएंगे।
इनमें 200 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) और 800 पद जिला पुलिस बल के लिए निर्धारित हैं।
यह भर्ती सिर्फ पुरुष कैंडिडेट्स के लिए होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स 29 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
— Home Department, MP (@mohdept) October 7, 2026
3 नवंबर तक आवेदन में कर सकेंगे सुधार
आवेदन फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स को गलती सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तय की गई है।
भर्ती परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र में दिए गए समय और निर्देशों का पालन करना होगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/07/mp-police-constable-driver-recruitment-2026-2026-10-07-18-38-55.png)
कैंडिडेट्स ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी
कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अलावा भर्ती नियमों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक दक्षता से जुड़ी शर्तें भी लागू होंगी।
परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही आधार कार्ड का UIDAI से सत्यापित होना जरूरी होगा।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज पहचान पत्र के रूप में मान्य होंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/07/mp-police-constable-driver-recruitment-2026-2026-10-07-18-39-12.png)
अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगा आरक्षण
मध्यप्रदेश में आरक्षण का लाभ केवल राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा। दूसरे राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ नहीं दिया जाएगा।
ऐसे उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार सामान्य शर्तों के तहत आवेदन करना होगा।
परीक्षा केंद्र पर ये चीजें रहेंगी प्रतिबंधित
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल वॉच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Atal Pension Yojana Eligibility: अटल पेंशन स्कीम में कौन कर सकता है आवेदन? जानें Eligibility और जरूरी शर्तें