MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में ब्रेक के बाद फिर मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिसके कारण कई जिलों में रुक-रुककर बारिश (MP Rain Alert) हो रही है।
भोपाल में पिछले दो दिन से एक फिक्स टाइम में शाम को बारिश हो रही है। शनिवार की शाम की शुक्रवार की तरह तेज बारिश हुई। हालांकि जानकार बताते हैं कि भादो महीने में रूक-रूककर ही बारिश होती है यानी लगातार बाारिश का दौर नहीं चलता है।
रतलाम में मूसलाधार बारिश, मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा
शनिवार को सुबह इंदौर, धार, खरगोन और बड़वानी में भी जमकर बारिश हुई। उधर, रतलाम के नामली में मूसलाधार बारिश से खेत लबालब हो गए। वहीं, सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर शामिल हैं। कुछ जिलों में सुबह बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार (MP Rain Alert)
दूसरी तरफ, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, आलीराजपुर, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/12/mp-rain-alert-2026-09-12-19-58-44.jpg)
बारिश नहीं होने से गर्मी-उमस बढ़ी
प्रदेश के कई जिलों में पिछले 3 से 4 दिन बारिश नहीं हुई। इस वजह से गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से लोगों को इससे राहत मिलने की संभावना है।
एमपी में अब तक 31.5 इंच बारिश (MP Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन 801.3 मिमी यानी, 31.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह अब तक की सामान्य बारिश 34.2 इंच (868.6 मिमी) की तुलना में 2.7 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 8 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 1 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई।
33 जिलों में 1% से 56% तक कम बारिश
प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 1% तक कम बारिश हुई है। बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी में 3% से 26% तक कम बारिश हुई है। पिछले एक हफ्ते में यह आंकड़ा काफी सुधरा है। बीते एक हफ्ते से यहां के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे आंकड़े में सुधार आया और सीजन में पहली बार पूर्वी हिस्सा आंकड़ों में बेहतर रहा है, लेकिन बुधवार तक आंकड़ा एक प्रतिशत हो गया।
इन जिलों में कम बारिश
वहीं पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 1% से 56% कम पानी गिरा है।
ये खबर भी पढ़ें: Neemuch CBN Inspector Arrest: नीमच में CBN इंस्पेक्टर पर 50 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
इन 22 जिलों में अधिक बारिश
IMD के अनुसार अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़्र, श्योपुर और शिवपुरी में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
ये खबर भी पढ़ें: Sagar Branded Liquor Seized: सागर के रानीपुरा जंगल में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब का जखीरा मिला, 30 लाख की शराब जब्त, तस्करी की आशंका