MP Scooty Yojana: मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में स्कूल मेरिट छात्रों को आज फ्री स्कूटी MP Free Scooty Yojana का वितरण किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना में प्रदेश के 7500 छात्रा-छात्राओं को स्कूटी की राशि ट्रांसफर की जाएगी। भोपाल Bhopal में राज्यस्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav शामिल होंगे। जहां चुनिंदा छात्र-छात्राओं को प्रतिकात्मक रूप से स्कूटी दी जाएगी। सुबह 9 बजे भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल Excellence School में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह Vijay Shah, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह Uday Pratap Singh, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग Vishvas Sarang, राज्यमंत्री कृष्णा गौर Krishna Gaur और भोपाल सांसद आलोक शर्मा Alok Sharma सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।

कक्षा 12वीं में स्कूल के टॉपरों को मिलेगी स्कूटी

यह योजना सरकारी हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को लाभ दिया जाता है। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Ibrahim Sherani Appointed: रतलाम के इब्राहिम शेरानी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, महेश खंडेलवाल से किया लेटर, CM मोहन यादव ने बधाई दी

12वीं में पहले प्रयास में 70 अंक पाने वाले को मौका

योजना की पात्रता के लिए विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है।

अब तक 23 हजार से अधिक छात्रों को मिली स्कूटी

शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के 7,500 से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जाएगी। सरकार के मुताबिक योजना शुरू होने के बाद से अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल चुका है। योजना पर करीब 246 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Ujjain Yuva Dharma Sansad: जब तक Gen-Z हमारे साथ, भारत का कोई बाल बांका नहीं कर सकता, मनोज मुंतशिर ने कहा- पहली पहचान भारतीय के रूप में होना चाहिए

लेखक