MP Weather Today:मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश (MP Rain Alert) का दौर तेज होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन (Deep Depression) अब उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक, इसका असर मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के रूप में दिखाई दे सकता है।

अर्नब तूफान का अपडेट

मौसम को लेकर इन दिनों अर्नब तूफान की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौजूदा बुलेटिन में इस सिस्टम को Deep Depression बताया गया है, न कि अर्नब तूफान। IMD के अनुसार 23 सितंबर की शाम सिस्टम उत्तर आंध्र प्रदेश के पास था और विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच तट पार करने की संभावना थी।

mp mousam 24 sept

23-24 सितंबर को इन जिलों में बारिश

मध्यप्रदेश में 23 और 24 सितंबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश (MP Rain Alert) की एक्टिविटी ज्यादा रह सकती हैं। IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए दोनों दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। इस दौरान छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश के साथ तेज हवा की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा और आसपास के जिलों में भी बारिश की एक्टिविटी देखने को मिल सकती हैं।

25-26 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का जोर

मौसम का सबसे ज्यादा असर 25 और 26 सितंबर को दिखाई देने की संभावना है। IMD के ताजा पूर्वानुमान में पूर्वी मध्य प्रदेश में दोनों दिन बहुत भारी बारिश (Rain Alert) की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी इन दोनों दिनों के लिए भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। 25 सितंबर को सतना, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। 26 सितंबर को सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश का जोर रह सकता है।

mp barish 24 sept alert

भोपाल समेत इन जिलों में भी असर

भोपाल समेत मध्य प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। IMD के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इसके चलते भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम और आसपास के इलाकों में मौसम बदल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सीएम मोहन यादव को लेटर, 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग

27 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर

बारिश का दौर 26 सितंबर के बाद भी पूरी तरह खत्म होने वाला नहीं है। IMD के अनुसार 27 सितंबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में फिर भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में गरज-चमक जारी रह सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।