MP Weather 19 July 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है।
मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, प्रदेश के 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर, रीवा और मैहर में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, इस्ट एमपी में छुटपुट स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है। साथ ही, 21 जुलाई से वेस्ट एमपी में भी बारिश का दौर बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में तीन दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है।
MP में अब भी औसत से 16% बारिश कम
मध्यप्रदेश में 1 जून से 19 जुलाई 2026 तक औसत से 16% बारिश कम हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 23% कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 10% कम रिकॉर्ड की गई।
अगले 16 घंटे कहां-कैसा मौसम
- मुरैना, ग्वालियर, दतिया के रतनगढ़, रायसेन के सांची, भीमबेटका, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना के पेंच, सिवनी, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, बैतूल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और हल्की हवाएं चलने की संभावना है।
- मालवा, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, सीहोर, भोपाल के बैरागढ़, विदिशा के उदयगिरि, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी के ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना के टीआर, सतना के चित्रकूट, कटनी, दमोह, जबलपुर के भेड़ाघाट, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला के कान्हा, उमरिया के बांधवगढ़, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर के अमरकंटक, धार, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन और रतलाम में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और हल्की हवाएं चलने की संभावना है।
जानें अगले पांच दिनों का मौसम
19 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 20 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक।
छतरपुर, रीवा और मैहर में कहीं-कहीं 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ की 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/19/19-july-2026-mp-map-2026-07-19-17-36-26.jpeg)
20 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 21 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक।
दमोह, मंडला और डिंडौरी में कहीं-कहीं 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ की 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/19/20-july-2026-mp-map-2026-07-19-17-36-26.jpeg)
21 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 22 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक।
मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में कहीं-कहीं 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ की 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/19/21-july-2026-mp-map-2026-07-19-17-36-26.jpeg)
22 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 23 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक।
श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी और सागर में कहीं-कहीं 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ की 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/19/22-july-2026-mp-map-2026-07-19-17-36-26.jpeg)
23 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 24 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक।
निवाड़ी, सागर, रायसेन और बालाघाट में कहीं-कहीं 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ की 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/19/23-july-2026-mp-map-2026-07-19-17-36-26.jpeg)