MP Weather 20 July 2026: मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन में मानसून का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।
भोपाल में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। इससे बढ़ी उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि, कुछ इलाकों में हवाओं से राहत भी मिली। मौसम विभाग से जारी पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में 1 जून से 20 जुलाई 2026 तक औसत से 17% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी एमपी में औसत से 22% और पश्चिमी मप्र में औसत से 12% कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
ईस्ट-वेस्ट एमपी में बढ़ेगा दायरा
मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभागों, सागर-रीवा-शहडोल संभागों के जिलों में निम्न क्लाउड देखा जा रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि ईस्ट और वेस्ट एमपी में बारिश का दायरा बढ़ने के आसार है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।
ईस्ट में फिर मेहरबान होगा मानसून
अगले चार दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ जाएगा। ईस्ट के जिन क्षेत्रों से दो-तीन से मानसून गायब था, आगे आने वाले दिनों में फिर लौट आएगा। वेस्ट एमपी के मुरैना और भिंड जिलों में भारी बारिश का दौर देखा जा सकता है।
अगले 16 घंटों में कहां-कैसा रहेगा मौसम
- रायसेन, सीहोर, विदिशा, भोपाल के बैरागढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, दतिया, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अन्नूपुर, मंडला, छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- पांढुर्ना, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सतना, छतरपुर, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, उज्जैन, इंदौर, आगरमालवा, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
20 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 21 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/20-july-2026-mp-map-2026-07-20-17-20-20.jpeg)
21 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 22 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
भिंड, मुरैना, दमोह, कटनी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/21-july-2026-mp-map-2026-07-20-17-20-20.jpeg)
22 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
श्योपुर, टीकमगढ़, गुना में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/22-july-2026-mp-map-2026-07-20-17-20-20.jpeg)
23 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 24 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
गुना, छिंदवाड़ा, बैतूल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश और 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/23-july-2026-mp-map-2026-07-20-17-20-20.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/24-july-2026-mp-map-2026-07-20-17-20-20.jpeg)