MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञान (IMD) के भोपाल केंद्र ने आज शनिवार को जारी पूर्वानुमान में राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
भोपाल समेत कई शहरों में शाम और रात में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, बैरागढ़, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, शहडोल और अनूपपुर में शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं रात के समय रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला, उमरिया, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा और बैतूल में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी आंधी, बिजली और बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश झिरन्या (96 मिमी) में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गोगावां (90 मिमी), पाटी (80 मिमी), कसरावद (80 मिमी), नेपानगर (73.5 मिमी), खाचरौद (72 मिमी), मनावर (70 मिमी), सोंडवा (68 मिमी), रतलाम (65 मिमी) और महेश्वर (65 मिमी) में अच्छी वर्षा हुई।
भोपाल का मौसम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/01/chatgp-2026-08-01-19-44-44.png)
भोपाल में रविवार सुबह तक आसमान में बादल रहने, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है।
3 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/01/whatsapp-image-2026-08-01-19-45-48.jpeg)
3 अगस्त को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश में गरज-चमक (Thunderstorm/Lightning) और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/01/whatsapp-image-2026-08-01-19-46-09.jpeg)
4 अगस्त को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, उमरिया, शहडोल और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष प्रदेश में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 64.5–115.5 मिमी तक भारी बारिश की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और 30–50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं।
5 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/01/whatsapp-image-2026-08-01-19-46-42.jpeg)
5 अगस्त को भी प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि पश्चिमी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 1 August: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को हाईकोर्ट से राहत, संपत्ति छिपाने के आरोप वाली याचिका खारिज
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसानों को बारिश के दौरान सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव से बचने तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें:Shukra Gochar 2026: शुक्र का नीच राशि कन्या में गोचर, तीन राशियों के वैवाहित जीवन में बढ़ा सकता है परेशानी, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल