Updated On: Aug 04, 2026 | 10:24 PM IST

विज्ञापन

सार

MP Patwari Recruitment : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 2106 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 4 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक।

MPESB has started applications for Group 2 Sub Group 4 Recruitment 2026 to fill 2,106 vacancies, including Patwari posts.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (फोटो - गूगल इमेज)

विस्तार

MP Government Jobs : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 की नियम-पुस्तिका जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पटवारी सहित विभिन्न विभागों के कुल 2106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 23 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

भर्ती परीक्षा की संभावित शुरुआत 22 सितंबर 2026 से होगी। इस भर्ती में कार्यपालिक और अकार्यपालिक दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और विभागों की प्राथमिकता भी दर्ज कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

MPESB ने 2106 पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती के तहत पटवारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक, उप लेखा परीक्षक, सांख्यिकी अन्वेषक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और जूनियर असिस्टेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पद भरे जाएंगे। पटवारी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही CPCT का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए।

हालांकि चयनित उम्मीदवार नियुक्ति के तीन वर्ष के भीतर भी यह योग्यता पूरी कर सकते हैं। अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और आरक्षित वर्ग, महिला, सरकारी कर्मचारी तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। कुछ विशेष श्रेणियों को 55 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिलेगा। पटवारी पद का वेतनमान ₹5,200 से ₹20,200 और ₹2,100 ग्रेड पे है, जबकि अन्य पदों पर लेवल-4 से लेवल-8 तक का वेतन मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसकी अवधि तीन घंटे रहेगी। पहले भाग में सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, तर्कशक्ति और सामान्य प्रबंधन से सवाल आएंगे।

सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे। परीक्षा के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल फिटनेस के बाद नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार MPESB या MP Online की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार पंजीकरण और मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

Follow Navbharatlive whatsapp