प्रीमियम MPV खरीदने का शानदार मौका, इन 7-सीटर गाड़ियों पर मिल रहा ₹1.50 लाख तक का फायदा

Kia की MPVs पर मिल रहा है ₹1.50 लाख तक का फायदा

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक प्रीमियम 6 या 7-सीटर MPV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. Kia India अपनी कई MPVs पर खास ऑफर दे रही है. इस लिस्ट में कैरेंस, कैरेंस क्लैविस, कैरेंस क्लैविस ईवी और Carnival शामिल हैं. कंपनी इन गाड़ियों पर अलग-अलग तरह के फायदे दे रही है. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, पुरानी कार स्क्रैप करने पर मिलने वाला लाभ, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. हालांकि, सभी ऑफर हर वेरिएंट पर लागू नहीं होंगे.

आपको बता दें, ये ऑफर 30 सितंबर 2026 तक ही वैलिड हैं. इसके अलावा शहर, वेरिएंट और जो स्टॉक है उसके हिसाब से ऑफर में बदलाव हो सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी Kia डीलरशिप से पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा.

Carnival पर मिल रहा सबसे बड़ा फायदा

Kia की फ्लैगशिप MPV Carnival पर सबसे ज्यादा बचत का मौका मिल रहा है. इसके MY2026 मॉडल पर ग्राहक कुल 1.50 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं.इसमें 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये तक का कॉरपोरेट ऑफर शामिल है. यानी अगर आपके पास पुरानी कार है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो इस ऑफर का फायदा ज्यादा हो सकता है.

MPV मॉडल मैक्सिमम बेनिफिट कैश ऑफर लॉयलटी एक्सचेंज/स्क्रैपेज कॉरपोरेट

कीमत (एक्स-शोरूम)

Kia Carnival (MY26) ₹1.50 लाख ₹1 lakh (एक्सचेंज) ₹50,000 से ज्यादा

₹59.65 लाख (सिंगल वेरिएंट)

Carens Clavis (MY25, select ICE) ₹1.20 लाख ₹70,000 ₹20,000 ₹30,000 एक्सचेंज और स्क्रैप ₹20,000

₹11.39 ₹20.00 लाख

Carens Clavis (MY26, select वेरिएंट) ₹65,000 ₹10,000 ₹20,000 ₹30,000 एक्सचेंज और ₹20,000 स्क्रैप

₹11.39 ₹20.00 लाख

Carens Clavis EV (MY26) ₹55,000 ₹20,000 ₹20,000 (एक्सचेंज और स्क्रैप) ₹15,000 से ज्यादा

₹18.04 ₹25.00 लाख

Carens (MY26, non-CNG) ₹35,000 ₹20,000 स्क्रैप और ₹10,000 एक्सचेंज . ₹15,000 से ज्यादा

₹11.12 लाख (सिंगल वेरिएंट)

Carens Clavis पर भी बड़ा डिस्काउंट

Kia Carens Clavis के चुनिंदा MY2025 वेरिएंट पर कुल 1.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज लाभ और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है.

वहीं MY2026 Carens Clavis पर कुल 65,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज लाभ और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. ये ऑफर भी कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर ही उपलब्ध हैं.

Carens Clavis EV पर कितनी बचत?

अगर आप इलेक्ट्रिक MPV खरीदने की सोच रहे हैं तो Carens Clavis EV पर भी फायदा मिल रहा है. इसके MY2026 मॉडल पर ग्राहक 55,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है.

पेट्रोल-डीजल Carens पर भी ऑफर

MY2026 Kia Carens के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है.

खरीदने से पहले जरूर जांचें ऑफर

Kia के इन ऑफर्स में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से काफी अंतर है. साथ ही ये फायदे हर शहर में एक जैसे हों, यह जरूरी नहीं है। स्टॉक उपलब्धता भी एक अहम शर्त है.

यह भी पढ़ें- कार पार्क करने का सही तरीका क्या है? पहिए सीधे रखें या मोड़कर, छोटी गलती पड़ सकती है भारी

भारत में बना गाड़ियों की बिक्री का नया रिकॉर्ड, 1 महीने में बिक गए 24 लाख से ज्यादा वाहन

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button