मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार कर रही थी. तभी अचानक से आई निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार कर रही थी. तभी अचानक से आई निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी.

author-image

New Update

Murshidabad Train Accident with school van 3 Death including 2 Students

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 स्कूली छात्र थे. दरअसल, बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल वैन की ट्रेन से टक्कर हो गई. हादसे में कई छात्र घायल हो गए हैं. कहा जा रहा है कि घटना सुबह 7 बजे की है. एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर की है.

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों का कहना है कि घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. पुलिस-प्रशासन की ओर से अब तक हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कहा जा रहा है कि वैन छात्रों को घरों से स्कूल ले जा रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने यानी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार करने वाली थी, तभी अचानक से निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन आई और उसने वैन को टक्कर मार दी. ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के चीथड़े उड़ गए. 

STORY | Two school students among three dead as train hits pool car at level crossing in Bengal

Three persons, including two school children, died when a pool car they were travelling in was hit by a train in West Bengal's Murshidabad district on Friday morning, an official… pic.twitter.com/3xUJmVAWoB

— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2026

रेलवे फाटक बंद नहीं था

कहा जा रहा है कि अप-लाइन पर ट्रेन गुजर रही थी, तब तक रेलवे फाटक बंद था, हालांकि बाद में गेट खोल दिया गया. इसके बाद जब डाउन लाइन से ट्रेन गुजर रही थी, तब गेट बंद नहीं किया गया. इसी वजह से इतना बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया.  

पुलिस-रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. ट्रेन की टक्कर से वैन में सवार 2 स्कूली छात्रों सहित 3 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.

रेलवे ने दिए जांच के आदेश, फाटक खुले रहने की जांच

घटना के बाद पूर्वी रेलवे ने मामले की गंभीरता को समझा और जांच के आदेश दिए. रेलवे ने अपनी एक टीम भी मौके के लिए रवाना कर दी. हादसे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे. फाटक के खुले रहने पर गंभीरता से जांच करवाई जाएगी क्योंकि पूरा हादसा रेलवे गेट के खुले रहने की वजह से हुआ है. क्योंकि वैन फाटक खुला देखकर आगे बढ़ गई और अचानक से आई ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें