Published: Friday, October 9, 2026, 11:39 [IST]
Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बयान ने एक बार फिर पुराने विवाद को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें 'शैतान' कहा है और उनकी मौत को भगवान का किया-धरा करार दिया है। साल 2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर उस दौर की मुश्किलों और कानूनी लड़ाई का जिक्र किया है। उनके इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है।
नाना पाटेकर की मौत के बाद तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान
आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत को लेकर चौंकाने वाले कमेंट्स किए हैं। गत 8 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) रात, एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर की मौत के बाद न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए एक्टर को 'शैतान' कहा है।
'नाना पाटेकर की मौत भगवान का किया-धरा'
-आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता पहले भी दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर पर कई तरह के गंदे आरोप लगा चुकी हैं। फिलहाल तनुश्री दत्ता ने दावा किया है कि नाना पाटेकर आज भी उन्हें परेशान कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने उनकी मौत को 'भगवान का किया-धरा' बताया।
-कोर्ट केस की डिटेल्स और उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा, ये बताते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा- हमें एक मुख्य गवाह को मनाने में 5 साल लग गए। उसे धमकियां मिलती थीं। हमारी मुख्य गवाह, जो मेरी हेयरड्रेसर थी, ने कोर्ट में एक एफिडेविट दिया था, जिसमें कहा गया था कि मैडम जो कुछ भी कह रही हैं, मैंने उसे अपनी आंखों से देखा है।
-तनुश्री दत्ता ने कहा- हम भारत में रहते हैं। यहां ये जरूरी नहीं है कि जो जीतता है वह सही हो। यहां कोई नहीं जीता। जज ने केस बंद कर दिया लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं सही नहीं थी और वह गलत नहीं था। तनुश्री दत्ता ने इसके बाद नाना पाटेकर पर हमला तेज करते हुए कहा- वह बहुत घमंडी आदमी था और भगवान ने उसकी जान ले ली क्योंकि वह 'शैतान' रुक नहीं रहा था। वह मुझे लगातार परेशान कर रहा था।
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत के बाद उन्हें 'Evil' कहा था
-गत 8 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि उन्हें नाना पाटेकर की मौत की खबर तब मिली जब वह एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर फोकस करना चाहती थीं लेकिन उन्हें चिंता थी कि नाना पाटेकर की मौत की खबर उनके इवेंट के आसपास मीडिया की बातचीत पर हावी हो सकती है।
-तनुश्री दत्ता ने कहा- मैंने खबर सुनी है। आज मेरा काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उसी पर फोकस करना चाहती हूं। इसे अजीब दिन कहते हुए, तनुश्री दत्ता ने कहा- मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं और मैंने अपना पूरा दिन प्लान कर लिया था।
-तनुश्री दत्ता ने आगे कहा- मैं लाइव करना चाहती थी, कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी और अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया 'Evil Dead' में दिलचस्पी लेगा। इसलिए मैं अपना रिएक्शन तब दूंगी जब मुझे पता चल जाएगा कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए। निश्चित रूप से परिवार के प्रति संवेदना।
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का #MeToo इतिहास
-तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर साल 2018 में भारत के #MeToo मूवमेंट के दौरान सबसे बड़े विवादों में से एक के केंद्र में थे। तनुश्री दत्ता ने साल 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के एक गाने की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
-एक्ट्रेस के आरोपों के अनुसार ये घटना तब हुई जब गाना मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में फिल्माया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत हरकत की थी। हालांकि नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था।