Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके कई प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं. कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, जबकि कुछ पर अभी काम होना बाकी था.

Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके कई प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं. कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, जबकि कुछ पर अभी काम होना बाकी था.

author-image

New Update

Nana Patekar (3)

The Confession-Eetha Photograph: (Screengrab)

Nana Patekar Upcoming Movies: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. लेकिन उनके जाने के साथ उनके कुछ प्रोजेक्ट्स अधूरे भी रह गए हैं. इनमें कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई थी और फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स ऐसे भी थे जिन पर अभी शूटिंग या बाकी काम होना बचा था. ऐसे में जानते हैं, इन फिल्मों के बारे में-

ईठा (Eetha)

इस लिस्ट में पहला नाम श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपकमिंग फिल्म ईठा है. लक्ष्मण उतेकर के डायेक्शन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी नजर आएंगे. ये फिल्म वैसे तो अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई. अब ये फिल्म 4 दिसम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, अब फैंस नाना को सिनेमाघरों में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म शक्ति शालिनी ने भी नाना पाटेकर नजर आएंगे. इस फिल्म की भी शूटिंग हो गई है और ये रिलीज की तैयारी में है. फिल्म में अनीत पड्डा (Aneet Padda) लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नाना पाटेकर और अनीत पड्डा के साथ-साथ विनीत कुमार सिंह भी अहम रोल में दिखेंगे. ये फिल्म पहले क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है और नई डेटा सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की आवाज इतनी अलग क्यों थी? गुस्सा नहीं, ये 5 चीजें बनाती थीं उनके डायलॉग को यादगार

द कन्फेशन ऑफ मैरी (The Confession of Mary)

नाना पाटेकर की एक फिल्म ऐसी भी है जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन विदेशों में इसके खूब चर्चे हैं. फिल्म का नाम द कन्फेशन ऑफ मैरी है और इसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्मकार अनंत नारायण महादेवन ने बनाया है. इस फिल्म में नाना पाटेकर एक पादरी के रोल में दिखेंगे. द कन्फेशन ऑफ मौरी केरला में हुए 1966 मरियाकुट्टी मर्डर केस पर बेस्ड है.फिल्म का 2026 में Toronto International Film Festival में प्रीमियर भी हुआ था और ये कब भारत में रिलीज होगी इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

'कुकू की कुंडली' (Kuku Ki Kundali)

नाना पाटेकर के अधूरे प्रोजेक्ट्स में 'कुकू की कुंडली' का नाम भी सामने है. फिल्म में उनके साथ कई बड़े कलाकार जुड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म भी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में थी और नाना इसके लिए शूटिंग कर चुके थे.  अब उनके निधन के बाद फिल्म की आगे की प्रोसेस किस तरह पूरी होगी, ये देखने वाली बात है.

'वेदांतम' (Vedantam)

नाना पाटेकर की अपकमिंग फिल्मों में से एक 'वेदांतम' (Vedantam) भी शामिल है, जो फिलहाल इन-प्रोडक्शन में थी. इस पिल्म पर काम चल रहा था. राजेश्वर पांडे के निर्देशन वाली इस फिल्म में विक्रांत मैसी, संदीपा धर और मुकेश तिवारी जैसे कलाकारों के साथ नाना पाटेकर भी जुड़े थे. लेकिन अब नाना के निधन के बाद ये प्रोजेक्ट अधूरा रह गया है. फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि अब वो नाना का रोल कैसे दिखाएंगे.

गोलमाल घराना (Golmaal Gharana)

नाना पाटेकर का नाम 'गोलमाल घराना' से भी जुड़ा था. इस प्रोजेक्ट को प्री-प्रोडक्शन स्टेज में बताया गया है और नाना का किरदार राम नारायण मिश्रा का रोल प्ले करने वाला थे. लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं हुई थी. अब नाना के निधन के बाद ये प्रोजेक्ट भी रूक गया है.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर को क्यों कहा जाता था ‘एंग्री मैन’? जानें पर्दे पर गुस्से के पीछे की पूरी कहानी