Narmadapuram Principal Action: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्मदापुरम (Narmadapuram) में एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका को अनुचित तरीके से ‘I love you’ कहने के मामले में निलंबित प्रभारी प्राचार्य की एक इंक्रीमेंट रोक दिया है। 

प्रभारी प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव (Suresh Shrivastava) को विभागीय जांच पूरी होने के बाद बहाल करने का आदेश जारी किया गया है। जांच में शिकायत से जुड़ा आरोप सही पाया गया है। कार्रवाई के तहत उनकी एक साल की वेतन वृद्धि (Increment) रोक दी गई है। 

मामला सितंबर 2025 नर्मदापुरम जिले के हथवास की सरकारी स्कूल (High School) का है। प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव अपने कार्यालय में बैठकर एक शिक्षिका को व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर 'फूल तुम्हें भेजा है खत में... फूल नहीं मेरा दिल है..' और ‘I love you’ का मैसेज भेजा था। 

शिक्षिका बोली थीं आप मेरे पिता समान, फिर भी नहीं माने प्रिंसिपल

मैसेज मिलने के बाद शिक्षिका (Teacher) ने प्रिंसिपल को समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा भी था कि आप मेरे पिता समान हो, लेकिन फिर भी प्रिंसिपल नहीं माने और मामला उगाजर होने पर आठ अन्य शिकायतें भी सामने आई। 

शिकायत के बाद प्रिंसिपल को कर दिया था सस्पेंड, अब लिया एक्शन

शिकायत मिलने पर विभागीय जांच के बाद प्रभारी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया गया था। जांच में प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गए आरोप की पुष्टि होने के बाद संभाग आयुक्त ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें:MP Teachers E-Attendance: MP में स्कूल टीचर्स का बदला नियम, ई-अटेंडेंस छूटी तो नहीं कटेगी सैलरी

बहाली के बाद हाईस्कूल सिंगानामा के प्रिंसिपल पद पर नई पोस्टिंग

आदेश के मुताबिक सुरेश श्रीवास्तव को सेवा में बहाल किया गया है, लेकिन दंड के रूप में उनकी एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें हाईस्कूल सिंगानामा में प्राचार्य के पद पर भेजने का निर्देश दिया गया है।

पढ़ें आशिक मिजाज प्रिंसिपल का मैसेज

- प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव ने शिक्षिका को व्हाट्सऐप मैसेज में लिखा था कि मैने दो दिन पूर्व आपके के लिए कुछ भेजा था, लेकिन तुमने उसका कुछ भी रिएक्ट नहीं किया।
- कोई बात नहीं डोंट वरी एंड बी हैप्पी। यह चर्चा किसी से भी मत करना कि मैं आपके लिए कुछ भेजा था।
- आप पर मुझे पूरा विश्वास है कि यह बात आप किसी को नहीं बतलाएंगे। मुझे स्टाफ में सबसे ज्यादा भरोसा आप पर है।
- आप एक शिक्षिका हैं, मेरी भावनाओं को तो आप समझ ही गई होगी, कसम खाओ किसी को नहीं बतलाओगी तो मैं अपनी भवनाओं को व्यक्त करूं।
- फूल तुम्हें भेजा है, खत में फूल नहीं मेरा दिल है। तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। आई लव यू एंड यू।
- मुझे आपका जवाब यस और नो में चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ujjain Khade Hanuman Temple: उज्जैन में खड़े हनुमान के लिए प्रशासन से वैकल्पिक रास्ते की मांग, संतों का सवाल चिमनी बच सकती है तो मंदिर क्यों नहीं?