Updated On: Jul 19, 2026 | 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Kalki 2898 AD National Award: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म कल्कि 2898 AD को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार मिला है, जिस पर सुपरस्टार प्रभास ने टीम और फैंस के प्रति गहरी भावनाएं व्यक्त की है।

प्रभास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Prabhas Movie National Award 2026: सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है। इस फिल्म ने देश के सबसे प्रतिष्ठित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अपनी सफलता का परचम लहराया है। फिल्म को ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ के बेहद खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस ऐतिहासिक सम्मान के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रभास के चाहने वालों के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है।
इस बड़े सम्मान के ऐलान के होते ही एक्टर प्रभास अपने फैंस से अपनी भावनाएं शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवॉर्ड का ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम की कड़ी मेहनत को याद करते हुए लिखा कि यह पूरे कल्कि परिवार के लिए एक बेहद गर्व का क्षण है।
बड़े पर्दे पर अनोखे विजुअल्स का एक नया दौर
जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, तभी से इसने भारतीय सिनेमा में तकनीक और कहानी के स्तर पर एक नई इबारत लिख दी थी। दर्शकों ने फिल्म के विशाल सेट, कमाल के विजुअल्स और पौराणिक कथाओं से जुड़ी अनोखी कहानी को बेहद पसंद किया था।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’को सिर्फ कमर्शियल सफलता ही नहीं मिली, बल्कि समीक्षकों ने भी माना कि यह भारतीय फिल्म निर्माण की सीमाओं को नए दौर में ले जाने वाली कलाकृति है। नेशनल अवॉर्ड मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ यह फिल्म सिनेमाई नजरिए से भी कितनी बेमिसाल रही है।

प्रभास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आने वाले दिनों में दिखेगा प्रभास की फिल्मों का जलवा
इस बड़ी कामयाबी के बाद अब फिल्म के दूसरे हिस्से को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ के अलावा एक्टर प्रभास के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं।
ये भी पढ़ें: 37 साल बाद ‘नाचे नागिन गली-गली’ पर थिरकीं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस की फरमाइश पर किया डांस
आने वाले समय में फैंस उन्हें ‘फौजी‘, ‘स्पिरिट’ और ‘सालार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम’ जैसी फिल्मों में देखने वाले हैं। इन सभी बड़ी फिल्मों की घोषणा के बाद से ही पूरे देश के सिनेमाप्रेमी उनकी अगली स्क्रीन प्रेजेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि आने वाला दौर भी इसी सुपरस्टार का होने वाला है।
