Navratri 2026 Colors List: 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रों का प्रांरभ हो रहा है. क्या आपको पता है नवरात्रि में हर एक दिन का खास रंग होता है. चलिए विस्तार से जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है.

Published byNamrata Mohanty

Google Search

Navratri 2026 Colors List: 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रों का प्रांरभ हो रहा है. क्या आपको पता है नवरात्रि में हर एक दिन का खास रंग होता है. चलिए विस्तार से जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है.

author-image

New Update

Navratri 2026 Colors List

Navratri 2026 Colors List Photograph: (ai-generated)

Navratri 2026 Colors List: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का महत्व बहुत अधिक होता है. इसकी शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है और इसका समापन नवमी तिथि पर हो रहा है. ये नौ दिनों का पावन पर्व होता है, जिसमें भक्त दुर्गा मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों का पूजन करते हैं. क्या आपको पता है नवरात्रि में माता रानी के 9 रूपों के साथ, नौ रंगों की भी महत्वता होती है. लोग गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं कि किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा. हम आपको 9 दिनों के खास रंगों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं.

नवरात्रि के 9 रंग (Durga Maa's 9 Favourite Colours)

1.प्रथम दिन- 11 अक्टूबर को पहले दिन पर नारंगी रंग (Orange) के वस्त्र पहने जा सकते हैं. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. नारंगी रंग यानी कि ऑरेंज कलर ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. मां शैलपुत्री की पूजा इस रंग को पहन कर करने से आपके अंदर नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है.

ये भी पढ़ें-Guru Pradosh Vrat Katha: प्रदोष व्रत में क्यों जरूरी है कथा का पाठ? जानें पौराणिक कहानी

2.दूसरा दिन- 12 अक्टूबर को सोमवार के दिन नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन सफेद रंग (White) के वस्त्र पहनने चाहिए. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. सफेद रंग को शांति और पवित्रता का रंग माना जाता है. इस दिन सफेद कपड़े पहनकर पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है.

3.तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 13 अक्टूबर को लाल रंग (Red) के कपड़े पहन सकते हैं. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन लाल वस्त्र पहनने से माता चंद्रघंटा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

4.चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन गहरे नीले रंग (Royal Blue) के कपड़े पहनें. इस रंग को भव्यता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है.

5.पांचवा दिन- शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन पर पीला रंग (Yellow) के वस्त्र पहनने चाहिए. इस रंग को खुशी और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है. पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. उन्हें यह रंग बहुत प्रिय है.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय

6.छठा दिन- नवरात्रि के छठे दिन पर मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन हरे रंग (Green) के वस्त्र पहनते हैं. माता कात्यायनी को यह रंग अत्यंत प्रिय होता है. 

7.सातवां दिन- नवरात्रि के सातवें दिन पर ग्रे रंग (Grey) के कपड़े पहन सकते हैं. इस रंग संतुलित सोच का प्रतीक है. इस दिन मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. इसलिए, ग्रे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है.

8.आठवां दिन- नवरात्रि के 8वें दिन पर मां महागौरी की पूजा करते हैं. इसलिए, उन्हें इस दिन पर बैंगनी रंग (Violet) के वस्त्र पहनने चाहिए. यह रंग महत्वकांक्षा और आध्यात्मिकता का प्रतीक होता है. बैंगनी रंग उन्हें पसंद होता है.

9.पीकॉक ग्रीन- शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन पीकॉक ग्रीन (Teal)कलर के वस्त्र पहनने चाहिए. इस रंग को विशिष्टता और करुणा का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. उनकी पूजा करने के लिए इस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.

ये भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)