एक साथ कई भाषाएं पढ़ा सकेंगे शिक्षक, NCERT टीचरों के लिए शुरू करेगा नया कोर्स

टीचर्स के लिए NCERT का नया कोर्स

नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लाई गई है. सीबीएसई समेत कई राज्य शैक्षणिक बाेर्ड ने इस लागू किया है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को स्कूल में तीन भाषाएं पढ़ाई जानी है. जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, विदेशी भाषाओं के साथ क्षेत्रीय भाषाएं पढ़ने का मौका स्टूडेंट्स को मिलेगा. ऐसे में इसको लेकर लंबे समय से ये चिंता जताई जा रही थी स्कूल अलग-अलग भाषाओं के अनुरूप शिक्षक कहां से लाएंगे. इस चिंता को दूर करने के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग (NCERT) ने काम करना शुरू कर दिया है.

NCERT शिक्षकों के लिए नया कोर्स शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद शिक्षक एक साथ कई भाषाएं पढ़ा सकेंगे. आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं.

NCERT के नए कोर्स में क्या है खास

NCERT शिक्षकों को कई भाषाएं पढ़ाने के लिए ट्रेंड करने के उद्देश्य से नया कोर्स शुरू करने जा रहा है. इस कोर्स को शुरू करने का उदृेश्य शिक्षकों को ‘बहुभाषी शिक्षण पद्धति’ (multilingual pedagogy) और ‘व्यावहारिक भाषा विज्ञान’ (applied linguistics) में ट्रेनिंग देना है. हालांकि अभी इस कोर्स की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

माना जा रहा है कि इस नए कोर्स में शिक्षकों को विभिन्न भाषाओं के व्याकरण सीखने, भाषा की संरचना और भाषा सीखने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न भाषाओं को पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस पूरी कवायद का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों तैयार करना है, जो स्टूडेंट्स को विभिन्न भाषाएंबोलने, लिखने और समझने से जुड़े व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद कर सकें.

बहुभाषी शिक्षा में मास्टर्स प्रोग्राम

NCERT अपने नए कोर्स को बहुभाषी शिक्षा में मास्टर्स प्रोग्राम के तौर पर शुरू कर सकता है. ये पूरी कवायादशिक्षकों का ऐसा नया वर्ग तैयार करना है, जो व्यावहारिक भाषा विज्ञान और बहुभाषी शिक्षण पद्धति में विशेषज्ञ होगा.

जानकारी के मुताबिक नए कोर्स में भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं का संयोजन शामिल हो सकता है. हालांकि, यह प्रस्ताव अभी भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें ये सुनिश्चित किया जाना है किएक शिक्षक को कितनी भाषाओं को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है और हर भाषा में उसे कितनी दक्षता हासिल होनी चाहिए.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button