दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और गुरुग्राम में 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई.
दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और गुरुग्राम में 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/24/rainfall-2026-08-24-21-57-06.jpg)
ani
दिल्ली-NCR में सोमवार को तेज बारिश ने राजधानी और आसपास के इलाकों में जनजीवन पर असर डाला है. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. खास मार्गों पर ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आ रहा था. कई जगह पर वाहन पानी में फंस गए. खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा. दिल्ली आने वाली 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. इस दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए Orange Alert को जारी कर दिया है.
बारिश और जलभराव को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने मंगलवार को 25 अगस्त को कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों तथा संस्थानों को कर्मचारियों और स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की सलाह दी है. बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस लगाई गई है. प्रशासन के अनुसार, इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा. जलनिकासी तथा सड़क मरम्मत का काम तेजी से हो सकेगा.
गुरुग्राम में बारिश से बुरे हालात
गुरुग्राम में सोमवार को करीब एक घंटे की तेज बरसात के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव के हालात देखने को मिल रहा है. प्रशासन के तहत दोपहर 1:30 बजे तक जिले में करीब 70 मिमी बरसात को दर्ज किया है. नरविंगपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, IFFCO चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-5, ओल्ड दिल्ली रोड, महरौली रोड और बसई रोड समेत कई इलाकों में पानी का भराव देखा गया है. नाहरपुर अंडरपास में जलभराव का असर देखा गया है.
#WATCH | Haryana: Severe waterlogging witnessed in Gurugram's Sector-15 following heavy rainfall today. pic.twitter.com/9CYTw6o79J
— ANI (@ANI) August 24, 2026
राजीव चौक के करीब वाहन पानी में फंसे नजर आए. वहीं सोहना रोड पर स्कूल बसों पर और एंबुलेंस को भी जलभराव के बीच से गुजराना पड़ा. पुराने गुरुग्राम के सदर बजार, गुरुद्वारा रोड और ओल्ड दिल्ली रोड पर पानी भरने की वजह से दोपहर तक ट्रैफिक के हालात बने रहे.
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बरसात का असर साफ दिखाई दिया. साइबर हब के करीब गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के करीब एक्सप्रेसवे का बड़ा भाग पानी डूबा नजर आया.
ट्रैफिक जाम से लोग परेशान
बरसात के साथ जलभराव ने दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले लोगों की कठिनाई बढ़ा दी. सिरहौल बॉर्डर, राजीव चौक और नरसिंहपुर सहित कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही काफी बुरा असर देखने को मिला. हालात को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीमें यहां पर तैनात की गई हैं. प्रशासन का लक्ष्य अब पानी की निकासी और प्रभावित सड़कों पर यातायात को सामान्य करना है.
ये भी पढ़ें: कॉकरोच एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे, CJP ने इस दिन मार्च निकालने का किया ऐलान; जानें वजह