कोटा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा रेल मंडल में दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से आ रही बांद्रा अमृतसर ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेन के दो कोच डिरेल हो गए और मालगाड़ी पर चढ़ गए। घटना के बाद कोटा जंक्शन पर अलार्म बजाना शुरू हुआ।

दो यात्रियों की मौत और कुछ यात्रियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, सिविल डिफेन्स, नगर निगम, मेडिकल, रेलवे, पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची। राहत व बचाब कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे से मॉक ड्रिल चल रही है।

गुड़ला स्टेशन पर हादसे के बाद मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा कोच।

गुड़ला स्टेशन पर हादसे के बाद मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा कोच।

आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक्सरसाइज हुई

दरअसल गुड़ला जंक्शन पर एनडीआरएफ की और से आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के तहत लाइन नंबर 4 पर मालगाड़ी खड़ी थी।

सुबह 8.55 बजे मुंबई की तरफ से आ रही बांद्रा अमृतसर ट्रेन (02653) ने खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी। ट्रेन के दो कोच S1 व S 2 डिरेल हो गए। हादसे में 2 यात्रियों की मौत की व 4 के गंभीर घायल की सूचना सामने आई। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आया। सायरन बजाना शुरू हो गया।

रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी।

रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी।

तुरंत राहत काम शुरू किया

रेस्क्यू के लिए NDRF, SDRF, रेलवे,नगर निगम सिविल डिफेन्स, पुलिस की टीम में एक के बाद एक लोकेशन पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फंसे यात्रियों को कोच को काटकर बाहर निकाला गया।घायलों को बस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचा गया। इधर हादसे की सूचना पर हॉस्पिटल में अलर्ट जारी हुआ। इमरजेंसी में बेड खाली करवाए गए।

हादसे के बाद अधिकारी चर्चा करते हुए।

हादसे के बाद अधिकारी चर्चा करते हुए।

जॉइंट मॉक ड्रिल की

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया बताया कि NDRF व रेलवे की ओर से जॉइंट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। तैयारीयों को रखने के लिए एजेंसियों को पहले सूचना नहीं दी वास्तविक तैयारी जानना चाह रहे थे। रेस्क्यू टीमों का रेस्पॉन्ड टाइम क्या रहता है ताकि टीमों को स्टेटस पता चल सके। रीब एक घंटे से मॉक ड्रिल चल रही हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • कोटा में स्पीड लिमिट और नो-पार्किंग के लगेंगे बोर्ड: 1 लाख चालान के बाद लोक अदालत सख्त, NHAI-KDA को दिए निर्देश

    1 लाख चालान के बाद लोक अदालत सख्त, NHAI-KDA को दिए निर्देश|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: खराब लाइट की समस्या सुलझी, पार्षद कैलाश गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार

    खराब लाइट की समस्या सुलझी, पार्षद कैलाश गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा में पार्षद के घर घुसा 12 फीट का अजगर,VIDEO: कुत्तों के भौंकने पर पता चला, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

    कुत्तों के भौंकने पर पता चला, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा में चाकू से हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में किया था हमला, पिस्टल तानने का भी आरोप

    0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर