Neemuch CBN Inspector Arrest: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के एक इंस्पेक्टर को 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने  गिरफ्तार (Neemuch CBN Inspector Arrest) किया गया है। बताते हैं इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने एक किसान को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की घूस मांगी थी। 4 लाख रुपए इंस्पेक्टर के रिश्तेदार (CBN Inspector Rishwat Case) के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए गए।
गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्टर को कोर्ट ने 14 सितंबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

ड्रग केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप (Neemuch CBN Inspector Arrest)

शिकायतकर्ता पटना निवासी आलोक सिन्हा ने आरोप लगाया कि CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने उन्हें ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड की थी। शिकायत के अनुसार, बाद में कथित तौर पर सौदा 20 लाख रुपए में तय हुआ और 10 लाख रुपए एडवांस देने की बात कही गई।

4 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए

शिकायतकर्ता के अनुसार, कथित रिश्वत की रकम में से 4 लाख रुपए ऑनलाइन इंस्पेक्टर के एक रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद शिकायत के आधार पर पटना CBI ने FIR दर्ज की और 10 सितंबर को नीमच के CBN कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Neemuch CBN Inspector Arrest
नीमच में रिश्वत मामले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ र्श्रीवास्तव को CBI ने गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड (CBN Inspector Rishwat Case)

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। CBI अब मामले में रिश्वत की मांग, रकम के लेनदेन और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: MP Sarkari Bharti: मध्यप्रदेश में हर साल एक लाख युवाओं को नौकरियां देने का संकल्प, CM बोले- ढाई लाख पदों पर होंगी पदोन्नति

CBN की एडवाइजरी के बीच रिश्वत का केस

पूरे मामले में खास बात यह  रही कि कुछ दिन पहले ही CBN ने अफीम किसानों को रिश्वतखोरों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी थी। ऐसे में विभाग के ही एक इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगने से CBN की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आ सकता है कि कथित रिश्वत का मामला सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित था या इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका थी।

ये खबर भी पढ़ें: Sagar Branded Liquor Seized: सागर के रानीपुरा जंगल में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब का जखीरा मिला, 30 लाख की शराब जब्त, तस्करी की आशंका

लेखक