Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में जगह पक्की कर ली है. वह अब ब्रुसेल्स में गोल्ड के लिए उतरेंगे. इस बार उनकी नजर श्रीलंकाई स्टार रुमेश पथिरागे को हराने पर भी होगी.
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में जगह पक्की कर ली है. वह अब ब्रुसेल्स में गोल्ड के लिए उतरेंगे. इस बार उनकी नजर श्रीलंकाई स्टार रुमेश पथिरागे को हराने पर भी होगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/28/neeraj-chopra-diamond-league-final-2026-08-28-07-56-16.jpg)
नीरज चोपड़ा Photograph: (X)
Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक (Javelin) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में अब वह 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे. खास बात यह है कि नीरज 27 अगस्त को हुई ज्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले पाए थे. इसके बावजूद उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया.
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में बनाई जगह
ज्यूरिख डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 92.07 मीटर का थ्रो करते हुए पहला स्थान हासिल किया. यह उनका इस सीजन का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. इससे पहले उन्होंने रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो किया था.
MASSIVE MASSIVE THROW BY RUMESH! 🤯
Rumesh Pathirage 🇱🇰 threw 92.07m at Men’s Javelin Throw to win Zurich DL 💎
HE IS TOTALLY UNSTOPPABLE!!! 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/otNks1Z2B2
— The Khel India (@TheKhelIndia) August 27, 2026
वहीं, नीरज चोपड़ा ने 21 अगस्त को हुई लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो किया था. इस प्रदर्शन के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे थे. इससे पहले दोहा डायमंड लीग में नीरज चौथे स्थान पर रहे थे. इन दोनों प्रतियोगिताओं से उन्हें कुल 12 अंक मिले और वह क्वालिफिकेशन रैंकिंग में छठे स्थान पर रहे. इस तरह उन्होंने डायमंड लीग फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.
कैसे मिलते हैं डायमंड लीग में अंक?
आपको बता दें कि डायमंड लीग की हर प्रतियोगिता में भाला फेंक के टॉप-8 खिलाड़ियों को उनकी रैंक के हिसाब से अंक दिए जाते हैं. क्वालिफिकेशन सीरीज खत्म होने के बाद सभी प्रतियोगिताओं में मिले अंकों को जोड़ा जाता है. इसके बाद टॉप-6 खिलाड़ियों को फाइनल में खेलने का मौका मिलता है. नीरज को दोहा डायमंड लीग से 5 अंक मिले थे, जबकि लुसाने में दूसरे स्थान पर रहने के कारण उन्हें 7 अंक मिले. इस तरह उनके कुल 12 अंक हो गए. यही अंक उन्हें फाइनल तक पहुंचाने में कामयाब रहे.
इन 6 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई
डायमंड लीग फाइनल के लिए भाला फेंक में कुल 6 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है. श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 35 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं. जबकि त्रिनिदाद और टोबैगो के केशॉर्न वालकॉट 23 अंकों के साथ तीसरे, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 20 अंकों के साथ चौथे और केन्या के जूलियस येगो 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. भारत के नीरज चोपड़ा 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं.
Neeraj Chopra qualifies for Diamond League Finals.
Six-man javelin finals next week in Brussels.
Sneaks in at sixth. Competed in only two Diamond League meets this year: 4th in Doha and 2nd in Lausanne. #ZurichDLpic.twitter.com/KmBA9uvrjN
— Akshay Ramesh (@iamnotakshayr) August 27, 2026
- रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) - 39 पॉइंट
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 35 पॉइंट
- केशॉर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) - 23 पॉइंट
- कर्टिस थॉम्पसन (यूनाइटेड स्टेट्स) - 20 पॉइंट
- जूलियस येगो (केन्या) - 13 पॉइंट
- नीरज चोपड़ा (भारत) - 12 पॉइंट
पथिरागे का शानदार प्रदर्शन
रुमेश थरंगा पथिरागे ने इस साल डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कुल 5 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और 39 अंक हासिल किए. रबात डायमंड लीग में वह 85.97 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने इस साल हुई चार अन्य डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है. हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पथिरागे ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था. वहीं, नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. अब डायमंड लीग फाइनल में एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आज से होगा आगाज, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी 5 बड़ी बातें