बिहार सरकार ने NEET-UG आंदोलन से जुड़े छात्रों और प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत देते हुए 27 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी एफआईआर, आपराधिक मामले और कारण बताओ नोटिस वापस लेने का फैसला किया है।

NEET Protest All FIR Withdraw: नीट-प्रदर्शन के सभी FIR लिए गए वापस.. गिरफ्तार स्टूडेंट को किया गया रिहा, पुलिस ने लिखित में जारी किया आदेश, आप भी पढ़ें

NEET Protest All FIR Withdraw in Bihar | Image- Business Standard FILE

Modified Date: July 27, 2026 / 11:29 pm IST

Published Date: July 27, 2026 11:01 pm IST

HIGHLIGHTS

  • नीट आंदोलन से जुड़े सभी पुराने एफआईआर वापस होंगे।
  • गिरफ्तार छात्रों और प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई के निर्देश जारी।
  • सरकार ने भविष्य में कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया।

पटना: बिहार सरकार ने NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि रविवार शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, आपराधिक मामले और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे। (NEET Protest All FIR Withdraw in Bihar) साथ ही इन मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकार ने दिया कार्रवाई नहीं करने का भरोसा

गृह विभाग ने कहा कि 27 जुलाई शाम 6 बजे से पहले आंदोलन से जुड़े मामलों में दर्ज सभी FIR और अन्य कानूनी कार्रवाई वापस लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि इस समय सीमा से पहले हुई घटनाओं को लेकर भविष्य में भी कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पेपर लीक को लेकर हुआ था आंदोलन

राज्य में कथित NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था। (NEET Protest All FIR Withdraw in Bihar) रविवार को सीवान में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सीवान के एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करते दिखे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों के बिहार बंद के दौरान पटना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और उन्हें पलटने के आरोप लगे। इसके बाद कई जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Join Our Whatsapp Group

राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाने और बड़ी संख्या में छात्रों पर FIR दर्ज करने की खबरें सामने आई हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि छात्रों पर FIR न करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहां गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ बर्बरता की जा रही है और शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार करने में सरकार विफल रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

The Bihar government has announced that it will not take any punitive or retaliatory legal action against individuals involved in protests anywhere in Bihar prior to 6:00 PM on July 26.

It will also initiate the withdrawal of all FIRs, criminal complaints and show-cause notices… pic.twitter.com/CJ8oQcRcdA

— ANI (@ANI) July 27, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)

पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर

‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश

महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती

ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  बिहार सरकार ने NEET आंदोलन को लेकर क्या फैसला लिया है?

उत्तर:  उत्तर: सरकार ने 27 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी एफआईआर, आपराधिक मामले और कारण बताओ नोटिस वापस लेने का फैसला किया है।

प्रश्न 2:  क्या गिरफ्तार छात्रों को रिहा किया जाएगा?

उत्तर:  उत्तर: हां, सरकार ने आंदोलन से जुड़े गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रश्न 3:  NEET आंदोलन क्यों हो रहा था?

उत्तर:  उत्तर: कथित NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Bihar Government Withdraws All NEET Protest FIRs, Orders Immediate Release of Detained Students