बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 21, 2026, 04:55 PM IST

Ravi Kishan Video: CJP के 'संसद चलो' मार्च के बीच रवि किशन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके बयान पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Image

रवि किशन हो गए ट्रोल (pic credit-instagram)

रवि किशन हो गए ट्रोल

रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में नीट पेपर लीक मामले को नीट अखबार लीक मामला कह दिया। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बने। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सबसे बड़े और अनुभवी वकील को खड़ा किया जाए, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। रवि किशन के मुताबिक, ऐसा कदम उठाया जाना जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने या NEET जैसी परीक्षाओं का पेपर लीक करने की हिम्मत न कर सके। अब सभी लोग सोशल मीडिया पर रवि किशन को ट्रोल कर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने किया सपोर्ट

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया है। दिलजीत ने अपने इंस्टा पर एक नोट लिखकर बड़ी बात कह दी। दिलजीत दोसांझ ने अपने नोट में लिखा कि 'लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।' उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि इस मुद्दे पर बोलने के बाद एक बार फिर उन्हें "एंटी-नेशनल" कहा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें कई तरह की कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, जिनके बारे में वह आज भी खुलकर बात नहीं कर सकते। अपने नोट के आखिर में उन्होंने लिखा कि "भगवान सब कुछ देख रहे हैं और वही सबका भला करेंगे।'

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article