नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड मेडिकल साइंस (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) सुपर स्पेशलिटी (SS) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. NBSEM ने अब NEET SS 2025 क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल में की कटौती की है, जिसके तहत क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल अब 50 से 30 फीसदी कर दी गई है. इस बदलाव के बाद NEET SS 2025 में 30 फीसदी पर्सेंटाइल होने पर भी कैंडिडेट्स स्पेशलाइज्ड डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल सुपर स्पेशलिटी कोर्स कर सकेंगे. NBSEM ने इस संबंध में 22 सितंबर मंगलवार को आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि NBEMS ने क्यों NEET SS क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल में की कटौती की है. जानेंगे कि NEET SS क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल में की कटौती होने से क्या-क्या बदलाव होंगे.
50 नहीं अब 30 पर्सेंटाइल पर मेडिकल SS कोर्सों में एडमिशन
NBEMS ने NEET SS 2025 पर्सेंटाइल में कटौती करने के साथ ही संशोधित रिजल्ट भी डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विस के साथ साझा किया है. इस बदलाव के तहत NEET SS में 50 की जगह 30वां या उससे अधिक पर्सेंटाइल हासिल करने वाले कैंडिडेअ्स को पास घोषित किया गया है. इसके साथ ही NBEMS ने 15 NEET सुपर स्पेशलिटी पेपरों की क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी की की है, जिसके तहत मेडिकल अंकोलॉजी ग्रुप पेपर में 600 में से 180 नंबर हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को भी पास घोषित किया गया है. आइए, सभी 15 NEET सुपर स्पेशलिटी पेपरों की क्वालीफाइंग कटऑफ के बारे में जानते हैं.

क्वालीफाईंग कटऑफ
क्यों लिया गया फैसला
NBEMS ने जानकारी देते हुए बताया है कि NEET SS 2025 क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल में कटौती का फैसला परिवार व स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में 17 सितंबर 2026 की रिच याचिका हवाला देते हुए क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल 50 से 30 फीसदी करने का आदेश दिया गया था.
Reduction in Qualifying Percentile of NEET-SS 2025 pic.twitter.com/8oJEQdjvJK
— NBEMS (@NBEMS_Official) September 22, 2026
नया स्कोर कार्ड जारी नहीं किया जाएगा
NBEMS ने जानकारी देते हुए बताया है कि NEET SS 2025 क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल किए जाने के बाद नया स्कोर कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. ना ही 23 जनवरी 2026 को जारी ग्रुप स्पेशिफिक रैंक में कोई बदलाव होगा. NBEMS ने कहा है कि किसी भी तरह की समस्या और सवाल होने पर NBEMS से आधिकारिक तौर पर संपर्क किया जा सकता है.

शालिनी बाजपेयी
शालिनी बाजपेयी टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर दिल्ली में काम कर रही हैं. टीवी9 भारतवर्ष से 2019 से जुड़ी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली सरकार जैसी अहम बीट को कवर करती हैं. शालिनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक किया है
Read More