नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। दौसा के अभिनव त्रिवेदी ने ऑलइंडिया में 814वीं रैंक हासिल की। जबकि ईशान कटारिया ने 903वीं रैंक के साथ नीट क्लियर किया है। लालसोट क्षेत्र निवासी किसान की बेटी ने भी सफलता हासि

.

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के बेटे ने भी सफलता हासिल की

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के बेटे ने भी सफलता हासिल की

अभिनव ने 12वीं के साथ किया नीट क्रैक

दौसा के होनहार छात्र अभिनव त्रिवेदी ने NEET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। अभिनव ने 12वीं की पढ़ाई के साथ ही नीट परीक्षा भी पास की।

अभिनव के पिता विष्णु त्रिवेदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजवास सिकन्दरा में प्रधानाचार्य और मां मीनाक्षी शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल गोविंद में व्याख्याता हैं।

अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

छात्र ईशान कटारिया को मिठाई खिलाने माता-पिता

छात्र ईशान कटारिया को मिठाई खिलाने माता-पिता

ईशान कटारिया की ऑल इंडिया 903वीं रैंक

दौसा के ही छात्र ईशान कटारिया ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 903वीं रैंक प्राप्त की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही दिशा में की गई तैयारी ही सफलता की कुंजी है।

ईशान के पिता पवन कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवता में प्रधानाचार्य और मां पूनम कटारिया अध्यापिका हैं। शिक्षा के माहौल में पले-बढ़े ईशान ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर सफलता हासिल की है।

किसान की बेटी सरिता मीना ने पहले प्रयास में नीट क्रैक किया

किसान की बेटी सरिता मीना ने पहले प्रयास में नीट क्रैक किया

लालसोट की सरिता मीना का चयन

लालसोट क्षेत्र की छात्रा सरिता मीना ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरिता के पिता झंडूराम मीणा किसान हैं, जिन्होंने खेती-किसानी करते हुए अपनी बेटी की पढ़ाई और कोचिंग का खर्च उठाया।

सरिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उसने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी पूरे समर्पण के साथ तैयारी करने और कभी हार न मानने की अपील की

रामबास गांव की अंकित मीणा को भी सफलता मिली है

रामबास गांव की अंकित मीणा को भी सफलता मिली है

अंकिता मीणा को मिली सफलता

बसवा उपखंड के रामबास गांव की निवासी अंकिता मीणा ने नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 514 अंक प्राप्त किए और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में 640वीं रैंक प्राप्त की है। अंकिता के पिता रामेश्वर प्रसाद मीणा दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अंकिता प्रतिदिन दिन-रात कड़ी मेहनत करती थीं, जिसके कारण उन्हें यह सफलता मिली है।

दैनिक भास्कर एप पर होनहार स्टूडेंट्स की डिटेल व फोटो पब्लिश की जाएंगी, हमें 9001454503 पर व्हाट्सप्प करें