Dhurandhar Tops Netflix: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया था. अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. हालांकि, इसकी सक्सेस सिर्फ थिएटर तक नहीं रुकी. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म को दुनियाभर के लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. हाल ही में नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस ने फिल्म का जिक्र करते हुए बताया कि ये उन भारतीय फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन किया और साबित किया कि इसकी पॉपुलैरिटी सिनेमाघरों से कहीं आगे तक पहुंची.

हाल ही में नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस ने ‘धुरंधर‘ के बारे में बात की और बताया कि ये उन भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसे प्लेटफॉर्म पर बहुत ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है.

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर का जलवा

बातचीत के दौरान टेड सारंडोस से पूछा गया कि क्या भारतीय फिल्में और वेब सीरीज अब Squid Game जैसी ग्लोबल लेवल की पहचान हासिल करने लगी हैं. इस पर उन्होंने कहा, “‘धुरंधर’ दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म रही. इसने बाकी सभी अंग्रेजी फिल्मों से ज्यादा व्यूअरशिप हासिल की. इसे देखने के मामले में सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन ही इससे आगे रहे.”

यह भी पढ़ें – स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का बवंडर, 2 दिन में Dhurandhar को चटाई धूल, होश उड़ा देगा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बातचीत के दौरान सारंडोस ने कहा कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि भारत में Squid Game या स्पेन की Money Heist जैसा ग्लोबल कल्चरल फेनोमेना कब देखने को मिलेगा. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भारत पहले से ही लगातार ऐसा कंटेंट बना रहा है, जो दुनिया भर में सफल हो रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे पल “ऑल द टाइम” आते रहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों में दुनिया भर की ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ने की पूरी ताकत है.

टॉप 10 में इंडियन फिल्में

उन्होंने आगे कहा, “2024 से अब तक हर हफ्ते नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप-10 में भारत की कोई न कोई फिल्म या सीरीज शामिल रही है. यह उस एल्गोरिद्म का नतीजा है, जो लोगों को ऐसा कंटेंट ढूंढने में मदद करता है, जिसे शायद उन्होंने पहले देखने के बारे में सोचा भी न हो, लेकिन बाद में वही उन्हें पसंद आता है. इसी वजह से इस साल दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर भारतीय कंटेंट को 3.5 अरब घंटे तक देखा गया.”

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. इसके बाद मार्च 2026 में दूसरे पार्ट रिलीज हुआ. थिएटर रन पूरा होने के बाद ये फ्रेंचाइजी नेटफ्लिक्स और JioHotstar, दोनों प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है. 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button