New Bike: कावासाकी ने अपनी स्पोर्ट बाइक्स निंजा 500 और निंजा 500 एसई को भारत में यूरोप में नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। हालांकि, इसके मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Kawasaki Ninja 500

कावासाकी निंजा 500 नए कलर में पेश

  • Published: 21 Aug 2026, 08:36 PM IST
  • Last Updated: 21 Aug 2026, 08:36 PM IST

New Bike: कावासाकी ने यूरोप में अपनी मिडवेट स्पोर्ट बाइक्स निंजा 500 और निंजा 500 एसई को नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलों में कलर के अलावा कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि ये नए कलर भारत में उपलब्ध स्टैंडर्ड निंजा 500 में भी पेश किए जाएंगे या नहीं। भारत में निंजा 500 की कीमत 5.76 लाख रुपये है।

निंजा 500 और निंजा 500 SE के नए कलर
कावासाकी निंजा 500 को नया Metallic Flat Spark Black/Metallic Spark Black कलर दिया गया है। वहीं, निंजा 500 एसई में दो नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं, जिनमें Lime Green और Metallic Matte Twilight Blue/Candy Persimmon Red शामिल हैं।

निंजा 500 एसई में कीलेस सिस्टम जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। नए कलर के अलावा दोनों बाइक्स के डिजाइन, इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत में  निंजा 500 की कीमत
भारत में कावासाकी निंजा 500 को हाल ही में अपडेट किया गया है। इसमें किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया, बल्कि Signature Lime Green कलर समेत नए कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह बाइक 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

इंजन और फीचर्स
कावासाकी निंजा 500 में 451cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 42hp की अधिकतम पावर और 42.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।

Ninja 500 को कावासाकी की मिडवेट स्पोर्टबाइक रेंज में रखा गया है और यह अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता के बीच संतुलन के लिए जानी जाती है।

इन बाइक्स को भी मिले नए कलर
Ninja 500 और Ninja 500 SE के अलावा कावासाकी ने Ninja 650, Ninja ZX-4R और Ninja ZX-6R समेत अपनी कुछ अन्य मोटरसाइकिलों को भी नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। इनमें निंजा  650 और Ninja ZX-6R भारतीय बाजार में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, भारत में इन मॉडलों के लिए नए कलर अपडेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

(मंजू कुमारी)