New Helmet: स्टीलबर्ड ने भारतीय बाजार में पहली बार अपने प्रीमियम ब्रांड का नया हेलमेट उतारा है। कंपनी ने इसे कार्बन फाइबर औ एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया है।
स्टीलबर्ड हेलमेट कार्बन फाइबर बॉडी के साथ लॉन्च
- Published: 13 Jul 2026, 07:39 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 07:39 PM IST
New Helmet: भारत में हर साल बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें दोपहिया वाहन सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण हेलमेट राइडर की सुरक्षा के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड के प्रीमियम ब्रांड Ignyte ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार्बन फाइबर हेलमेट सीरीज लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला कार्बन फाइबर हेलमेट है, जिसे एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है।
Carbon Fiber सीरीज में मिले कई विकल्प
Steelbird ने नई Carbon Fiber Helmet Series को फुल-फेस और हाफ-फेस दोनों विकल्पों में पेश किया है। यह हेलमेट IGN-10, IGN-14 और IGN-16 सीरीज के तहत उपलब्ध होंगे। कार्बन फाइबर निर्माण की वजह से यह हेलमेट हल्के होने के साथ-साथ अधिक मजबूत भी हैं, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान बेहतर आराम और सुरक्षा मिलती है।
एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी
कंपनी के अनुसार, नए हेलमेट में Expanded Polypropylene (EPP) लाइनर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे Kevlar सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है। यह तकनीक बेहतर ऊर्जा अवशोषण (Energy Absorption), कई बार लगने वाले झटकों को सहने की क्षमता और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है।
पारंपरिक EPS लाइनर की तुलना में EPP लाइनर में 'Elastic Memory' होती है, जिससे हल्के प्रभाव के बाद यह अपनी मूल स्थिति में वापस आ जाता है। इससे हेलमेट लंबे समय तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम रहता है।
सुरक्षा के मामले में कितना भरोसेमंद?
नई Ignyte Carbon Fiber Helmet Series को ISI और DOT दोनों सुरक्षा प्रमाणपत्र (Dual Homologation) प्राप्त हैं। इसका मतलब है कि यह हेलमेट भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है, जिससे राइडर्स को बेहतर सुरक्षा का भरोसा मिलता है।
कंपनी ने क्या कहा?
Steelbird Hi-Tech India Ltd. के डायरेक्टर कशिश कपूर ने कहा कि Ignyte Carbon Fiber Series कंपनी के उस विजन को दर्शाती है, जिसके तहत विश्वस्तरीय सुरक्षा, आधुनिक मैटेरियल और बेहतरीन इंजीनियरिंग वाले प्रीमियम हेलमेट तैयार किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, हर हेलमेट को इन-हाउस डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है, जिसमें हल्का वजन, बेहतर परफॉर्मेंस और राइडर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
कीमत और वारंटी
Steelbird Ignyte Carbon Fiber Helmet Series की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तक जाती है। कंपनी इस हेलमेट पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है। इसके साथ स्मोक वाइजर भी उपलब्ध कराया गया है, जो राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।
(मंजू कुमारी)