अंबिकापुर में दो दिवसीय अग्र महाकुंभ 2026 का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा की। आयोजन में युवा नेतृत्व, उद्यमिता, सेवा और समाज निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
New Public Holiday Announced on Agrasen Jayanti || Image- IBC24 News File
Modified Date: September 20, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: September 20, 2026 9:47 pm IST
HIGHLIGHTS
- अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा
- अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ का शुभारंभ
- युवा नेतृत्व और उद्यमिता पर चर्चा
New Public Holiday Announced on Agrasen Jayanti: अंबिकापुर: शहर में शनिवार से अग्र समाज के प्रमुख आयोजनों में शामिल ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक अमर अग्रवाल सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अग्रसेन जयन्ती पर मिलगी छुट्टी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अग्रसेन जयंती के अवसर पर छुट्टी की घोषणा भी की। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
युवाओं की भूमिका पर मंथन
New Public Holiday Announced on Agrasen Jayanti: बता दें कि, अग्र महाकुंभ का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है। आयोजन में प्रदेशभर से अग्र समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन युवा अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह
बता दें कि, अग्र महाकुंभ के दौरान शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंबिकापुर की महिलाओं और बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। अंबिकापुर में आयोजित यह महाकुंभ अगले दो दिनों तक चलेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
‘अग्र महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम, होटल ग्रैंड बसंत, अंबिकापुर https://t.co/qR8OVG8Kok
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 19, 2026
महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक समरसता, सेवा, और करुणा के आदर्शों के अनुरूप अग्रवाल समाज शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहा है।
अंबिकापुर में आज अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित ‘अग्र महाकुंभ-2026’ के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित होकर समाज के वरिष्ठजनों के साथ… pic.twitter.com/rGfKaECEwW
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव
आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी
मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप
महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट
पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: Q1. छत्तीसगढ़ में किस अवसर पर छुट्टी की घोषणा हुई?
उत्तर: Ans: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर छुट्टी की घोषणा की।
प्रश्न 2: Q2. अग्र महाकुंभ 2026 का आयोजन कहां हो रहा है?
उत्तर: Ans: अग्र महाकुंभ 2026 का आयोजन अंबिकापुर में किया गया है।
प्रश्न 3: Q3. अग्र महाकुंभ में किन विषयों पर चर्चा हुई?
उत्तर: Ans: युवा नेतृत्व, उद्यमिता, सेवा, संगठन और समाज निर्माण पर चर्चा हुई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown