New Zealand ODI Squad For India: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए कुछ अन्य खिलाड़ियों को चुना है, जबकि डेवोन कॉनवे और जैकब डफी जैसे नामी खिलाड़ी अंतिम 2 मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की ODI सीरीज 4 नवंबर-15 नवंबर तक खेली जाएगी। दिग्गज तेज गेंदब्याज लॉकी फर्ग्यूसन 3 साल बाद वनडे टीम में वापस आए हैं।

सैंटनर संभालेंगे न्यूजीलैंड की कमान

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी। वहीं दूसरी तरफ लंबे समय के बाद फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन की वनडे टीम में वापसी से न्यूजलैंड को और मजबूती मिलेगी। इन दो दिगज्जों के अलावाटीम साइफर्ट ने भी पिछले 18 महीने में कोई 50-ओवर मैच नहीं खेला है। उन्हें आखिरी बार अप्रैल 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते देखा गया था। साइफर्ट को चौथे और पांचवें ODI मैच के लिए कीवी टीम में चुना गया है। (New Zealand ODI Squad For India)

रचिन रविंद्र को पहले तीन वनडे में मिली जगह

New Zealand ODI Squad For India: वहीं दूसरी तरफ रचिन रवींद्र चोट के कारण टी20 सीरीज में शामिल नहीं हैं। उन्हें पहले 3 मैचों के लिए वनडे सीरीज में जगह मिली है। जैक फाउल्केस, विलियम ओ'रूर्के और बेन सीयर्स चोट से रिकवर कर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना गया है।

न्यूजीलैंड का स्क्वाड (पहले 3 ODI)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर (New Zealand ODI Squad For India)

न्यूजीलैंड का स्क्वाड (आखिरी 2 ODI)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग

🚨 NEW ZEALAND ODI SQUAD vs INDIA:

All 5 games - Santner, Bracewell, Chapman, Duffy, Will Young, Tickner

Games 1-3 - Conway, Henry, Jamieson, Latham, Mitchell, Phillips, Rachin , Nathan Smith

Games 4-5 - Allen, Kristian Clarke, Matt Fisher, Ferguson, Mitch Hay, Nick Kelly, Seifert

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2026

भारत-न्यूजीलैंड का ODI शेड्यूल

New Zealand ODI Squad For India: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, लेकिन पहले दोनों की पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का समापन 1 नवंबर को होगा। उसके तीन दिन बाद 4 नवंबर से ODI सीरीज शुरू होगी।

4 नवंबर - पहला वनडे

7 नवंबर - दूसरा वनडे

10 नवंबर - तीसरा वनडे

13 नवंबर - चौथा वनडे

15 नवंबर - पांचवां वनडे

इन्हें भी पढ़ें:-

  • India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming: टिकट नहीं मिला तो इंदौर वाले घर बैठे कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा T20, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  • Raipur Mahamaya Mandir Darshan: मां महामाया के दरबार में आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त
  • Happy Birthday BIG B: 84 साल के हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, बिग बी ने कैसे तय किया कोलकाता में नौकरी से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर, उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानें यहां