ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में निसान की ओर से कुछ समय पहले ही नई एसयूवी Nissan Tekton को लॉन्‍च किया गया था। अब यह एसयूवी भारत में बनाकर विदेशों में निर्यात की जा रही है। निर्माता ने किन देशों में इस एसयूवी का निर्यात शुरू कर दिया है। इसमें किस तरह की खासियत मिलती हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

शुरू हुआ निर्यात

निसान की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Nissan Tekton का निर्यात शुरू कर दिया गया है। निर्माता इस एसयूवी का उत्‍पादन भारत में कर रही है और इसे कई देशों में ऑफर किया जा रहा है।

किन देशों में हो रहा निर्यात

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी को दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, भूटान में किया जा रहा है। इसके लिए निर्माता की ओर से पहले बैच में 1300 यूनिट्स को रवाना भी कर दिया है।

कैसे हैं फीचर्स

निसान की ओर से टेक्‍टॉन एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, Level-2 ADAS, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, बॉडी क्‍लैडिंग, पावर्ड टेल गेट, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर, स्‍पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, रूफ रेल, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलैस चार्जर, 48 कलर एंबिएंट लाइट, क्‍विल्‍टड सीट, क्‍विल्‍टड डैशबोर्ड और डोर ट्रिम, 700 लीटर बूट स्‍पेस, बिल्‍ट इन गूगल के साथ 55 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड कार जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

निसान टेक्‍टॉन एसयूवी को भी भारतीय बाजार में दो इंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें T 160 इंजन से 100 पीएस की पावर और 166 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिर्फ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांंसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर T280 इंजन दिया गया है। इस इंजन से 164 पीएस की पावर और 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड डीसीटी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 17.8 से 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

कितनी है कीमत

निसान टेक्टॉन को भारत में 10.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.59 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?