NIT Rourkela: ओडिशा में स्थित NIT राउरकेला ने NIRF 2025 और इंटरनेशनल रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. इंजीनियरिंग कैटेगरी में संस्थान को 13वीं रैंक मिली है, वहीं देश के सभी NITs में इसका दूसरा स्थान है. आर्किटेक्चर कैटेगरी में कॉलेज ने 7वीं रैंक हासिल की है. वहीं सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) कैटेगरी में इसे 9वीं रैंक और रिसर्च कैटेगरी में 30वीं रैंक मिली है.

इंटरनेशनल लेवल पर भी NIT राउरकेला का प्रदर्शन मजबूत रहा है. QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 (दक्षिण-पूर्व एशिया) में संस्थान को 78वां स्थान मिला है. इन उपलब्धियों के कारण NIT राउरकेला देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है. ऐसे में आइए जानते हैं यहां एडमिशन कैसे होगा, फीस कितनी होगी और प्लेसमेंट कैसा रहा.

Admission & Eligibility: कैसे मिलेगा एडमिशन?

NIT राउरकेला के अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम्स में एडमिशन JEE Main एग्जाम में स्कोर के आधार पर दिया जाता है. एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह मेरिट-बेस्ड होती है और इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main का स्कोर मान्य होता है. सीट अलॉटमेंट के लिए JoSAA (जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कराती है, जबकि JoSAA काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर एडमिशन CSAB (सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड) के बेसिस पर किया जाता है.

एलिजिबिलिटी की बात करें तो स्टूडेंट्स का 12वीं (10+2) बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत मार्क्स होना जरूरी है. वहीं SC, ST और PwD कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स तय किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: डोभी के मिंटू कुमार ने IIT-JEE 2026 में मारी बाजी, IIT (BHU) वाराणसी में मिला दाखिला

NIT Rourkela: फीस स्ट्रक्चर

सेमेस्टरट्यूशन फीसअन्य व हॉस्टल/मेस शुल्ककुल फीस (Total Fee)
पहला सेमेस्टर (एडमिशन व कॉशन मनी)₹62,500₹74,000₹1,36,500
2nd, 3rd, 4th, 5th, 6th व 8th सेमेस्टर₹62,500₹49,000₹1,11,500 (पर  सेमेस्टर)
7वां सेमेस्टर (सुवेनियर व कॉन्वोकेशन फीस)₹62,500₹52,000₹1,14,500

ट्यूशन फीस में छूट, वेवर (Fee Waiver Scheme)

  • 100% ट्यूशन फीस माफ: SC/ST/PH स्टूडेंट्स और 1 लाख रुपये से कम फैमिली इनकम वाले स्टूडेंट्स के लिए ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ है.
  • ​2/3rd ट्यूशन फीस छूट: जिन स्टूडेंट्स की फैमिली इनकम 1 लाख से 5 लाख रुपये के बीच है, उन्हें ट्यूशन फीस का 1/3 भाग ही देना होगा यानी केवल 20,833 रुपये ही देना होगा.

NIT Rourkela: Placement 2024-2025 

डिस्क्रिप्शन डेटा 
हाईएस्ट पैकेज (Highest CTC)₹62.44 LPA
₹30 LPA से अधिक ऑफर85+ स्टूडेंट्स
कुल जॉब ऑफर्स1,274
प्लेसमेंट में शामिल कंपनियां373
नई कंपनियों की हिस्सेदारी48.36%
BTech प्लेसमेंट रेट82.2%
BTech एवरेज पैकेज₹14.10 LPA
MTech एवरेज पैकेज₹13.48 LPA
ड्यूल डिग्री एवरेज पैकेज₹9.55 LPA
MSc / इंटीग्रेटेड MSc एवरेज पैकेज₹6.10 LPA
NIT Rourkela Placement
NIT Rourkela Placement

NIT Rourkela में इन कंपनियों से आए जॉब ऑफर

NIT राउरकेला 2024-2025 के प्लेसमेंट ड्राइव में ​Google, Microsoft, Amazon, Qualcomm, NVIDIA, AMD, Deloitte, Samsung, EY, Barclays, Tata, L&T, Accenture, Texas Instruments, Apple/Facebook, TVS, American Express, Bharat Petroleum जैसी कंपनी रिक्रूटमेंट के लिए आई.

ये भी पढ़ें: गया इंजीनियरिंग कॉलेज में 'पिच डेक प्रिपरेशन' पर कार्यशाला, छात्रों को स्टार्टअप आइडिया पेश करने के गुर सिखाए गए