HMD ने अपना नया फीचर फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया है, जो पानी और धूल प्रतिरोधी डिजाइन के साथ आता है। ...और पढ़ें

Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 19 दिन तक चलेगी बैटरी, पानी-धूल से भी रहेगा सुरक्षित

Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 19 दिन तक चलेगी बैटरी, पानी-धूल से भी रहेगा सुरक्षित

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD ने एक बार फिर अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Nokia 123 Shield के नाम से पेश किया है। कंपनी इस फोन को अपना सबसे किफायती फीचर फोन बता रही है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बाहर काम करते हैं या फिर एक सस्ता बैकअप फोन चाहते हैं।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट डिजाइन है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन की ऑफिशियल ग्लोबल कीमत का एलान नहीं किया है, लेकिन बुल्गारिया और ग्रीस की रिटेल लिस्टिंग के मुताबिक इसकी कीमत 35 से 40 यूरो यानी करीब ₹3,500-₹4,000 के बीच हो सकती है।

Nokia 123 Shield के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस नए Nokia 123 Shield में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले मिल रहा है। फोन का बाहरी हिस्सा टेक्सचर्ड प्लास्टिक फिनिश से बना है, जिससे इसे पकड़ना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। जबकि नीचे की तरफ मौजूद पोर्ट्स को रबर फ्लैप से कवर किया गया है, ताकि फोन के अंदर पानी, धूल और रेत न जा सके। डिवाइस में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

Nokia_123_Shield-Light-active

डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है और इसमें Unisoc SC6531E प्रोसेसर के साथ 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए आप इस फोन में 32GB तक का microSD कार्ड भी लगा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ QVGA कैमरा और LED फ्लैश भी मिल रही है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

Nokia के इस शानदार फोन में 1,750mAh की रिमूवेबल बैटरी मिल रही है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर 27.9 घंटे तक का टॉक टाइम और 19 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर कर सकता है। फोन में वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से काम करने वाला FM रेडियो सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोन में बिल्ट-इन टॉर्च और ड्यूल Mini SIM सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि ये फोन सिर्फ 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है, ऐसे में जिन देशों में 2G सर्विस बंद हो रही हैं, वहां इसका यूज लिमिटेड हो सकता है। इस फोन का वजन सिर्फ 108 ग्राम है और इसे ग्रीन और पर्पल कलर में पेश किया गया है।