
नथिंग फोनImage Credit source: नथिंग
Nothing Phone 4a Series को इस साल के शुरुआत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था, इस सीरीज में आने वाले तीनों ही फोन की कीमतें रैम और स्टोरेज की दिक्कत के चलते कुछ समय पहले बढ़ाई गई हैं. अब कंपनी ने Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4b के नए रैम वेरिएंट को लॉन्च किया है. ये फोन पहले 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट में उपलब्ध था लेकिन अब यही फोन आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी मिल जाएगा.
Nothing Phone 4a 6GB Price
4a मॉडल का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपए में मिलेगा. वहीं, दूसरी ओर Nothing Phone 4b का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको 35999 रुपए में मिलेगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. 4b मॉडल आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट में भी मिल जाएगा और इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 39,999 रुपए और 40,999 रुपए है. वहीं, 4a वेरिएंट आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी, 8 जीबी रैम और 256 जीबी और 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट में मिल जाएगा.
Nothing Phone (4a) Specifications
दोनों ही फोन के फीचर्स में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. दोनों ही फोन डुअल सिम कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड नथिंग ओएस 4.1 पर काम करते हैं. 4ए में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, गेमिंग मोड में 2500 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन के साथ आता है. 5400 एमएएच की दमदार बैटरी से पैक्ड इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है.
Nothing Phone (4b) Specifications
4बी वेरिएंट में 6000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सैमसंग सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इसके अलावा इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है.
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ की पार्टनरशिप, ChatGPT से मिलाया हाथ

तरुण चड्ढा
स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.
Read More