मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने अपने IPO के प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर तय किया। कंपनी का इस इश्यू से करीब ₹22,562 करोड़ जुटाने का प्लान है।

अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की कुल वैल्यूएशन ₹4.42 लाख करोड़ आंकी गई है। NSE का यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 21 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े निवेशकों के लिए शेयरों का एलोकेशन 16 सितंबर को किया जाएगा।

NSE के शेयरों की 24 सितंबर को हो सकती है लिस्टिंग

आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को होगा। जिन्हें शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 23 सितंबर को रिफंड प्रोसेस कर दिया जाएगा।

इसी दिन जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 24 सितंबर को बीएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।

रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 8 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1785 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,280 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 14 लॉट यानी 112 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,99,920 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

कंपनी के इश्यू का 35.35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व

कंपनी के इश्यू का करीब 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और लगभग 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

IPO पूरी तरह OFS, 12.64 करोड़ शेयर्स बेचे जाएंगे

कंपनी के रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, आईपीओ के तहत बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या को 14.89 करोड़ से घटाकर 12.64 करोड़ कर दी गई है।

यह ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसके तहत कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। यह बिक्री कंपनी की कुल इक्विटी कैपिटल का लगभग 5.1% हिस्सा है, जिसे पहले 6% बेचने का प्रस्ताव था।

सेबी ने 4 सितंबर को कंपनी के DRHP को मंजूरी दी थी

नेट प्रोसीड्स यानी टैक्स व खर्चों के बाद बची रकम पूरी तरह से शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी। इस IPO का मुख्य उद्देश्य केवल लिस्टिंग और OFS को आसान बनाना है।

कंपनी के जून 2026 में फाइल किए गए ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुकाबले इश्यू साइज को करीब 15% घटाया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 4 सितंबर 2026 को इस DRHP को मंजूरी दी थी।

इश्यू में SBI सबसे बड़ा सेलिंग शेयरहोल्डर, कुछ कंपनियों ने हिस्सा घटाया

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI इस IPO में ऑफर फॉर सेल के जरिए सबसे ज्यादा शेयर बेचने वाला शेयरहोल्डर है। SBI अपने 1.59 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहा है।
  • इसके अलावा कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड 1.18 करोड़ शेयर, अरंडा इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) 1.12 करोड़ शेयर, एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) 1.10 करोड़ शेयर और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी।
  • 10 सितंबर को फाइल हुए आरएचपी (RHP) के मुताबिक, SBI, एमएस स्ट्रैटेजिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने बेचने वाले शेयरों की संख्या घटाई है।
  • वहीं कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, अरंडा इन्वेस्टमेंट्स, न्यू इंडिया एश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के शेयर बिक्री के प्रस्ताव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • इस OFS में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी अब हिस्सा नहीं ले रही है, जबकि SBI कैपिटल मार्केट्स को सेलिंग शेयरधारकों की लिस्ट में नया जोड़ा गया है, जो 87.8 लाख शेयर बेचेगी।

MUFG इंटाइम इंडिया इश्यू का रजिस्ट्रार है

इस मेगा आईपीओ को संभालने के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनली, सिटीग्रुप, एसबीआई कैपिटल और एचडीएफसी बैंक समेत कुल 20 मर्चेंट बैंकरों को नियुक्त किया गया है। MUFG इंटाइम इंडिया इश्यू का रजिस्ट्रार है।

वित्तीय प्रदर्शन: FY26 में NSE का मुनाफा 15.5% घटा

वित्त वर्ष 2026 में NSE का नेट प्रॉफिट 15.5% घटकर ₹10,302.1 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹12,187.7 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 3.1% घटकर ₹16,601.3 करोड़ रह गई।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून 2026) में NSE का प्रदर्शन सुधरा है। तिमाही मुनाफा 6.7% बढ़कर ₹3,120.1 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 13.1% बढ़कर ₹4,560.4 करोड़ पहुंच गया।

क्या होता है ऑफर फॉर सेल (OFS)?

IPO में ऑफर फॉर सेल का मतलब होता है कि कंपनी खुद नए शेयर जारी करके बाजार से नया फंड नहीं जुटा रही है, बल्कि कंपनी के पुराने या मौजूदा निवेशक जैसे- प्रमोटर्स या बड़े बैंक अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग आम जनता को बेच रहे हैं। इससे मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के खाते में न जाकर सीधे उन शेयरधारकों के पास जाता है जो अपने शेयर बेच रहे होते हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 74,500 पर आया: निफ्टी भी 150 अंक गिरा; रियल्टी-मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

    निफ्टी भी 150 अंक गिरा; रियल्टी-मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इंपैक्ट फीचर: KG से करिअर तक: सेज ग्रुप की 23 वर्षों की अनवरत शैक्षणिक विरासत ने कायम किए नए मुकाम

    KG से करिअर तक: सेज ग्रुप की 23 वर्षों की अनवरत शैक्षणिक विरासत ने कायम किए नए मुकाम|इंपैक्ट फीचर,Impact Feature - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • देशभर में आज बैंकों की हड़ताल: 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे

    5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चांदी ₹1,607 गिरकर ₹2.34 लाख किलो पर आई: सोना ₹199 सस्ता होकर ₹1.53 लाख का 10 ग्राम हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

    0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर